फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Demand Draft: कैसे बनता है डिमांड ड्राफ्ट? जानें इसे बनवाने की पूरी प्रक्रिया

Wed, 16 Apr 2025 06:47 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बहुत से कॉलेज और स्कूल में डीमांड ड्राफ्ट से ही फीस जमा होता है। अगर आप भी डिमांड ड्राफ्ट बनवाना चाहते हैं, तो यह लेख आपके लिए ही है। आइए इस लेख में आसान भाषा में जानते हैं कि डिमांड ड्राफ्ट कैसे बनवाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
How to make Demand Draft: चेक जिस तरह से एक ट्रांजेक्शन का माध्यम है उसी से मिलता-जुलता डीडी यानी डिमांड ड्राफ्ट भी बैंक ट्रांजेक्शन का माध्यम है। मगर डिमांड ड्राफ्ट की कुछ खासियत है जो इसे बाकी ट्रांजेक्शन मेथड से अलग बनाती है। डिमांड ड्राफ्ट की खासियत होती है कि ये कभी बाउंस नहीं होता। साथ ही इसकी एक और खासियत है कि इसे जिस किसी संस्था के लिए जारी किया गया है, उसे सिर्फ वही इस्तेमाल कर सकती है। आज के डिजिटल पेमेंट की दुनिया में डिमांड ड्राफ्ट के बारे में बहुत कम लोगों को पता है। बता दें कि आज भी बहुत से स्कूल या कॉलेज में फीस सिर्फ डीडी से ही जमा होती है, इतना ही नहीं कई संस्थाओं में तो डीडी के माध्यम से ही ट्रांजेक्शन किया जाता है, ऐसा इसलिए क्योंकि डीडी को ट्रांजेक्शन को सबसे सेफ माध्यम माना जाता है। ऐसे में लोगों को खुद ही डीडी बनवाना पड़ता है। आइए इस लेख में डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
डीडी बनवाने के लिए आपको सबसे पहले पास के बैंक में जाना होगा। बता दें कि डीडी लगभग सभी बैंकों में बनता है। डीडी बनवाने के लिए यह जरूरी नहीं है कि आपका जिस बैंक में अकाउंट है उसी बैंक में जाना है, एक सीमित रकम तक किसी भी बैंक में कैश देकर आप डीडी बनवा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- जानना जरूरी: क्या तलाक के बाद पति भी ले सकता है पत्नी से एलिमनी? जानिए क्या कहता है नियम
विज्ञापन

3 of 6
डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
बैंक पहुंचने के बाद आपको डिमांड ड्राफ्ट का एक फॉर्म मिलेगा जिसे संबंधित डेस्क पर समझकर आपको फॉर्म भरना है। फॉर्म भरते वक्त कुछ बातों को ध्यान में रखना बहुत जरूरी होता है जैसे- आवेदक का नाम, प्राप्तकर्ता का नाम, राशि, आदि। बता दें कि डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की कुछ फीस देनी होती है, जो राशि और बैंक के नियम पर निर्भर करती है।

4 of 6
डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
फॉर्म भरने के बाद जमा करते समय आपको जितनी राशि का डीडी बनवाना वो रकम और आईडी प्रूफ का फोटोकॉपी भी देना होगा। अगर आपका अकाउंट उसी बैंक में है तो आप अपने अकाउंट से पैसे कटवा कर भी डीडी बनवा सकते हैं, पर उसके लिए राशि की स्थान पर विड्रॉल फॉर्म जमा करना होता है।

ये भी पढ़ें- Office Laptop Tips: ऑफिस में लैपटॉप का इस्तेमाल करते समय भूलकर भी न करें ये 4 गलतियां, आज ही बदल दें ये आदत
विज्ञापन

5 of 6
डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
भुगतान होने के बाद बैंक आपको डिमांड ड्राफ्ट जारी कर देगा। डिमांड ड्राफ्ट पर बैंक के अधिकारी के हस्ताक्षर और मुहर लगी होती है। इसे प्राप्त करने के बाद एक बार सभी विवरणों को ध्यान से जांच लें, खासकर प्राप्तकर्ता का नाम और राशि।

ये भी पढ़ें- Interesting Facts: LCD, LED, OLED और QLED में क्या होता है अंतर? जानिए यहां
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डिमांड ड्राफ्ट बनवाने की प्रक्रिया - फोटो : Adobe Stock
डिमांड ड्राफ्ट की एक निश्चित वैधता अवधि होती है, आमतौर पर यह जारी होने की तारीख से तीन महीने तक मान्य रहता है। इसलिए प्राप्तकर्ता को इस अवधि के भीतर ही इसे बैंक में जमा करके भुगतान प्राप्त करना होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें