फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानना जरूरी: क्या तलाक के बाद पति भी ले सकता है पत्नी से एलिमनी? जानिए क्या कहता है नियम

Wed, 16 Apr 2025 04:31 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या तलाक के बाद केवल पत्नी को ही एलिमनी दिया जाता है? क्या पति तलाक के बाद पत्नी से एलिमनी ले सकते हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन
1 of 5
Alimony rules for huband after divorce in india - फोटो : Adobe Stock
Alimony rules for huband after divorce in india: शादी जीवन का एक महत्वपूर्ण पड़ाव होता है। यह केवल दो लोगों का ही नहीं बल्कि दो परिवारों का मिलन होता है। ज्यादातर मामलों में शादी के बाद पति और पत्नी अपना खुशहाल जीवन जीते हैं। वहीं कुछ मामलों में शादी के बाद पति और पत्नी के बीच तनाव काफी बढ़ जाता है। धीरे धीरे यह तनाव तलाक का रूप ले लेता है। हालांकि, तलाक के बाद आर्थिक रूप से कमजोर जीवनसाथी को गुजारा भत्ता यानी एलिमनी दी जाती है। इससे यह सुनिश्चित किया जाता है कि तलाक के बाद जीवनसाथी को गुजर बसर करने में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। अक्सर कई लोगों का सवाल रहता है कि क्या तलाक के बाद केवल पत्नी को ही एलिमनी दिया जाता है? क्या पति तलाक के बाद पत्नी से एलिमनी ले सकते हैं? आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Alimony rules for huband after divorce in india - फोटो : Adobe Stock
सामान्य तौर पर लोगों को लगता है कि तलाक के बाद एलिमनी केवल पत्नी को दी जाती है जबकि ऐसा है नहीं। अगर पत्नी ज्यादा पैसे कमा रही है और उसकी सैलरी पति से ज्यादा है तो इस स्थिति में एलिमनी पत्नी की जगह पति को मिलेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Alimony rules for huband after divorce in india - फोटो : Adobe Stock
पत्नी ज्यादा आमदनी कर रही है और अपना गुजारा आसानी से कर पा रही है। वहीं पति की आमदनी कम है और वह अपना गुजारा नहीं कर पा रहा है। ऐसी स्थिति में कोर्ट तलाक के बाद पति को एलिमनी दिए जाने का फैसला सुना सकता है। 

Interesting Facts: LCD, LED, OLED और QLED में क्या होता है अंतर? जानिए यहां

4 of 5
Alimony rules for huband after divorce in india - फोटो : Freepik
हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 24 और 25 के मुताबिक पति भी पत्नी से एलिमनी या मेंटनेंस मांग सकता है। हालांकि, एलिमनी लेने के लिए उसे इस बात को साबित करना होगा कि वह जीवन यापन करने के लिए पत्नी पर निर्भर था और तलाक के बाद उसकी आर्थिक स्थिति खराब हो सकती है, जिसके चलते उसे जीवन यापन करने में दिक्कतें आ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Alimony rules for huband after divorce in india - फोटो : Freepik
अगर पति पहले से कमाई कर रहा है तो ऐसी स्थिति में कोर्ट द्वारा एलिमनी की मांग को रद्द किया जा सकता है। वहीं अगर पति की सैलरी काफी कम हो तो कोर्ट पत्नी द्वारा पति को एलिमनी देने का आदेश दिया जा सकता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें