Ayushman Card Limit: केंद्र सरकार की कई योजनाएं हैं जिनके जरिए जरूरतमंद, गरीब वर्ग को लाभ दिया जाता है। मौजूदा समय में केंद्र सरकार और राज्य सरकारें अपने-अपने स्तर पर कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं। शहर ही नहीं बल्कि ग्रामीण इलाकों में भी योजनाओं का लाभ दिया जाता है। ऐसी ही एक योजना है आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना।
इस योजना केंद्र सरकार चलाती है जिसके तहत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं। इस आयुष्मान कार्ड से मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है और आपके इलाज का खर्च सरकार उठाती है। आयुष्मान कार्ड की लिमिट होती है जिससे मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है, लेकिन अगर ये लिमिट खत्म हो जाती है तो क्या इससे मुफ्त इलाज करवाया जा सकता है? तो चलिए जानते हैं इससे जुड़ा नियम क्या है। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...