Diwali 2025 Atal Pension Yojana: दिवाली के अवसर पर अगर आप अपने भविष्य को आर्थिक स्तर पर सुरक्षित करने के लिए किसी योजना में निवेश करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है। आज हम आपको एक शानदार निवेश योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम अटल पेंशन योजना है। भारत सरकार ने साल 2015 में इस स्कीम की शुरुआत की थी।
इस योजना में आप कम प्रीमियम जमा करके 60 की उम्र के बाद निश्चित पेंशन प्राप्त कर सकते हैं। अटल पेंशन स्कीम भारत सरकार की एक विश्वसनीय योजना है। यह स्कीम काफी लोकप्रिय है। देशभर में लाखों लोग भारत सरकार की इस स्कीम में आवेदन करके निवेश कर रहे हैं। अटल पेंशन योजना में देश का कोई भी नागरिक निवेश कर सकते है।