How Can Train Ticket Be Cancelled after Chart Preparation: भारतीय रेल नेटवर्क की गिनती दुनिया के बड़े रेल नेटवर्कों में की जाती है। रोजाना लाखों लोग भारत में ट्रेन से सफर करते हैं। इसी वजह से भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है। भारतीय रेलवे किन्हीं दूसरे साधनों की अपेक्षा ज्यादा सुगम और सुरक्षित माध्यम है। इसी वजह से लोग ट्रेन से सफर करना ज्यादा पसंद करते हैं। हालांकि, ट्रेन में सफर करने से पहले आपको टिकट लेना जरूरी होता है। कई मर्तबा किसी इमरजेंसी के कारण लोग ट्रेन में सफर करने से पहले अपने टिकट को कैंसिल करा देते हैं। ऐसे में टिकट कैंसिल कराने के बाद उनके खाते में रिफंड आ जाता है। वहीं कई बार लोग किसी आपात स्थिति में चार्ट तैयार होने के बाद टिकट को कैंसिल कराते हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या चार्ट तैयार होने के बाद भी रेलवे कैंसिल हुए टिकट के पैसे रिफंड करता है? अगर हां, तो इसको लेकर नियम क्या है? आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -