फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IGL Gas Connection: बड़ा आसान है किराएदारों के लिए भी गैस पाइपलाइन का कनेक्शन लेना, ये है प्रक्रिया

Mon, 23 Sep 2024 02:48 PM IST
शिखर बरनवाल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
गैस पाइपलाइन कनेक्शन - फोटो : Amar Ujala
IGL Gas Connection: आज के समय में हमारे देश में ज्यादातर लोग गैस चूल्हे पर खाना बनाते हैं और लगभग सभी लोगों के पास गैस का कनेक्शन भी मौजूद है। आमतौर पर लोग एलपीजी सिलेंडर के जरिए खाना बनाते हैं। मगर अब कई जगहों पर पाइप वाली गैस से भी खाना बनाने की सुविधा उपलब्ध है। पाइप वाली गैस को पीएनजी यानी पाइप्ड नेचुरल गैस कहते हैं। दिल्ली एनसीआर की बात की जाए तो यहां पर आईजीएल यानी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड कंपनी ये कनेक्शन देती है। जाहिर है पाइप वाल कनेक्शन में सिलेंडर की जरूरत नहीं होती है और न हीं गैस भरवाने का झंझट रहता है।
विज्ञापन

2 of 5
गैस पाइपलाइन कनेक्शन - फोटो : Adobe Stock
पीएनजी के उपयोग की सबसे खास बात ये है कि इसमें गैस खत्म होने की भी कोई चिंता नहीं होती है। साथ ही इसका उपयोग करना भी बहुत आसान है। पाइप के माध्यम से गैस सीधे रसोई घर तक आती है और हम जितनी गैस इस्तेमाल करते हैं उसका भुगतान हमें करना होता है। दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोगों के लिए तो गैस कनेक्सन लेना आसान है। मगर कई लोगों के मन में ये सवाल आता है कि क्या किराएदार भी आईजीएल कनेक्शन ले सकते हैं? तो चलिए इस बारे में जानते हैं...
 
विज्ञापन

3 of 5
गैस पाइपलाइन कनेक्शन - फोटो : Adobe Stock
किराएदार भी लगवा सकते हैं गैस पाइप का कनेक्शन

वे क्षेत्र जहां गैस पाइप यानी पीएनजी पाइप लाइन लगी है, वहां हर कोई कनेक्शन ले सकता है। चाहे वो किराए पर ही क्यों न रहता हो। इसके लिए आपको रेंट एग्रीमेंट और मकान मालिक के आधार कार्ड की जरूरत होती है। इसके साथ कुछ और दस्तावेजों की जरूरत होती है।

4 of 5
गैस पाइपलाइन कनेक्शन - फोटो : Adobe Stock
जरूरी दस्तावेजों के साथ आप नए आईजीएल कनेक्शन के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। ध्यान रखें कि इन दस्तावेजों को वेरिफाई किया जाता है, अगर ये सही हैं तो आवेदन स्वीकार होता है और 15 से 20 दिनों के अंदर आपके घर पर आईजीएल कनेक्शन जोड़ दिया जाता है। नया आईजीएल कनेक्शन लेने के लिए आपको 7000 रुपये (वापसी योग्य रिफंडेबल) जमा करने होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गैस पाइपलाइन कनेक्शन - फोटो : Adobe Stock
अब आइए जानते हैं नए आईजीएल कनेक्शन के लिए पूरी प्रक्रिया क्या है:-
  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट https://www.iglonline.net/ पर जाना होगा
  • इसके बाद कस्टमर जोन पर क्लिक करें 
  • फिर स्लाइड में दिख रहे पीएनजी डोमेस्टिक कस्टमर पर जाकर अप्लाई फॉर न्यू कनेक्शन पर टैप करना है
  • अब अकोमोडेशन टाइप में आपको गवर्नमेंट अकोमोडेशन या प्राइवेट प्रॉपर्टी में से किसी एक को चुनना है
  • इसके बाद आपके सामने फॉर्म खुलेगा जिसको भर कर सबमिट पर क्लिक करना है
  • अंत में पैसे का भुगतान कर सकते हैं जिसके बाद आपका आवेदन पूरा हो जाता है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें