ChatGPT: जनरेटिव प्री ट्रेन्ड यानी जीपीटी तकनीक आने के बाद आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के एक नए युग की शुरुआत हो चुकी है। इन दिनों चेटजीपीटी से लेकर मिड जर्नी और कई एआई टूल्स इंटरनेट की दुनिया में खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। एआई की इस नई तकनीक के आने के बाद हमारी प्रोडक्टिविटी में काफी तेजी आई है। यही नहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो जीपीटी तकनीक ग्लोबल जीडीपी में भी वृद्धि ला सकती है। ओपनएआई द्वारा बनाए गए एआई टूल चैटजीपीटी के बारे में तो हम में से अधिकतर लोग जानते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इस टूल की मदद से आप अपनी बंपर कमाई कर सकते हैं। चैटजीपीटी एक ऐसा एआई टूल है, जो किसी पर्सनल असिस्टेंट की तरह आपको सही मार्गदर्शन करता है बशर्ते आपको इसका अच्छे से उपयोग करना आना चाहिए। इसी कड़ी में आज हम आपको उन क्षेत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां आप इसको इस्तेमाल में लाकर अपनी अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।