फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: खरीद रहे हैं घर या फ्लैट तो जरूर रखें इन बातों का ध्यान, वरना सौदा पड़ सकता है महंगा

Wed, 21 Feb 2024 03:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
घर खरीदने वाले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock
House Buying Tips: हर कोई चाहता है कि उसका खुद का घर हो, लेकिन ऐसा हर किसी के साथ नहीं हो पाता है और इसके पीछे का सबसे बड़ा कारण है फंड की कमी। दरअसल, मेट्रो शहरों में तो घरों की कीमत इतनी ज्यादा है कि लोगों को लोन तक लेना पड़ता है और कई लोग तो ये भी नहीं कर पाते। ऐसे में उनके घर का सपना अधूरा ही रह जाता है और वो किराए पर रहने को मजबूर होते हैं। हालांकि, कई लोग अपने जीवन भर की कमाई लगाकर, लोन लेकर या दूसरे तरीकों से पैसे जमा करके घर या फ्लैट ले लेते हैं। ऐसे में अगर आप भी फ्लैट-घर खरीद रहे हैं, तो आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। वरना आपको बाद में पछतावा हो सकता है। तो चलिए जानते हैं ये कौन सी बातें हैं...
विज्ञापन

2 of 5
घर खरीदने वाले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock
इन बातों का जरूर रखें ध्यान:-

फ्री होल्ड जरूर देखें
  • आप अगर कोई घर-फ्लैट खरीद रहे हैं, तो आपके लिए ये जानना जरूरी है कि वो घर होल्ड फ्री हो। इसका मतलब होता है कि ऐसी कोई भी प्रॉपर्टी जिस पर मालिक के अलावा और किसी का अधिकार न हो। ये जरूर चेक करें।
विज्ञापन

3 of 5
घर खरीदने वाले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : Istock
पारिवारिक विवाद
  • जब भी घर-फ्लैट खरीदें, तो पहले ही ये चीजें समझ लें कि उसमें पारिवारिक विवाद तो नहीं है। कई घर होते हैं, जिनमें भाई, चाचा या अन्य रिश्तेदारों की हिस्सेदारी होती है, कोई आपसी विवाद चल रहा होता है या फिर कोई कानूनी पचड़ा होता है। इससे आपको दिक्कत आ सकती है। इसलिए ये पहले ही जान लें।

4 of 5
घर खरीदने वाले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
बाजार भाव देखें
  • आपके लिए जरूरी है कि आप घर-फ्लैट का बाजार भाव जरूर जानें। वरना डीलर या प्रॉपर्टी मालिक आपको सस्ती जमीन भी महंगे में बेक सकते हैं। इसलिए पहले जानें कि बाजार भाव क्या चल रहा है और उस हिसाब से ही सौदा करें। इसके अलावा घर के पेपर्स जरूर चेक करें और किसी से चेक करवा न भूलें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर खरीदने वाले किन बातों का ध्यान रखें? - फोटो : istock
रेरा के नियम
  • किसी भी घर-फ्लैट को खरीदने से पहले ये जान लें कि क्या इस घर को रेरा के नियमों के तहत बनाया गया है। अथॉरिटी ने जो नक्शा पास किया है, उसके तहत घर बनाया गया है या नहीं आदि। ये इसलिए जरूरी है कि बाद में आपको दिक्कत हो सकती है। इसलिए पहले ही ये जान लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें