First Time House Buyer Guide: घर खरीदना आम आदमी का सपना होता है। घर, जमीन या किसी प्लॉट को खरीदने के लिए इंसान अपनी जिंदगीभर कमाई खर्च कर देता है। हालांकि, कई बार लोग घर खरीदते समय कुछ लापरवाहियां बरत देते हैं, जिसकी वजह से वे एक बड़े धोखे या जालसाजी का शिकार हो जाते हैं। प्रॉप्रटी मार्केट में इस तरह के फर्जीवाड़े और फ्रॉड से जुड़े मामले लगातार सामने आते रहते हैं। कई बार लोग बिना जांच पड़ताल किए और लापरवाही में डील कर लेते हैं, जिसके बाद उन्हें बाद में काफी पछताना पड़ता है।
देश में ऐसे कई शातिर लोग हैं, जो प्रॉपर्टी के नकली कागजात बनाकर उसे बेंच देते हैं। वहीं जब खरीदार को इसकी हकीकत पता चलती है तब तक काफी देर हो चुकी होती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कुछ जरूरी बातों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको जानने के बाद आप घर या प्रॉपर्टी खरीदते समय की जाने वाली लापरवाहियों से बच सकते हैं।