Holi 2023: आज भी एक बड़ी आबादी काम के सिलसिले में या पढ़ाई के कारण अपने घर-परिवार से दूर रहती है। पर जब भी कोई त्योहार आते हैं, तो लोग अपने परिवार वालों के साथ त्योहार मनाने के लिए अपने घर जरूर जाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग ट्रेन से यात्रा करना पसंद करते हैं। बस इसके लिए लोगों को पहले से ट्रेन टिकट बुक करवाना पडता है, क्योंकि होली और दिवाली जैसे बड़े त्योहारों के समय हर किसी को कंफर्म ट्रेन टिकट मिल जाए ये थोड़ा मुश्किल नजर आता है। जैसे- अब होली का त्योहार पास आ रहा है। ऐसे में अगर आपको घर जाने के लिए ट्रेन टिकट नहीं मिल पा रहा है, तो चलिए घर पहुंचने के कुछ और तरीकों के बारे में जानते हैं। इन तरीकों को अपनाकर आप इस होली बिना किसी दिक्कत के अपने घर जा सकते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...