फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bank FD: इन तीन बैंकों में मिल रही है एफडी में निवेश करने पर शानदार ब्याज दर, जानिए डिटेल्स

Tue, 05 Dec 2023 12:47 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Bank FD Rates - फोटो : Istock
Bank FD Rates: हम सभी लोग अपने पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश करके उस पर अच्छा रिटर्न पाना चाहते हैं। गौर करने वाली बात है कि जानकारी के अभाव में हम अपने बचत के पैसों को किसी अच्छी जगह पर निवेश नहीं कर पाते हैं। देश में ज्यादातर लोगों की निवेश की पहली पसंद एफडी होती है। फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम में निवेश करने पर बाजार जोखिमों का खतरा नहीं होता है। अगर आप भी अपने बचत के पैसों को एफडी स्कीम में निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में यह खबर खास आपके लिए है। इस खबर के माध्यम से हम आपको उन तीन बैंकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जहां निवेश करने पर शानदार ब्याज दर मिल रही है। ऐसे में बेहतर रिटर्न पाने के लिए आप इन बैंक्स में अपने बचत के पैसों को निवेश कर सकते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Bank FD Rates - फोटो : Istock

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 

वर्तमान समय में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में एफडी कराने पर सबसे अधिक 7.1 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। यह बैंक एक साल की एफडी पर 6.8 फीसदी, दो सालों की एफडी कराने पर 6.5 प्रतिशत और पांच सालों की एफडी कराने पर आपको 6.5 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
Bank FD Rates - फोटो : Istock

बैंक ऑफ इंडिया 

अगर आप बैंक ऑफ इंडिया की एफडी में निवेश करना चाहते हैं। ऐसे में आपको बता दें यह बैंक एफडी कराने पर सबसे अधिक 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। 

Investment: बिटिया का भविष्य उज्ज्वल करने के लिए यहां करें निवेश, 5 हजार की बचत दिला सकती है 38.3 लाख

4 of 5
Bank FD Rates - फोटो : Istock
इस बैंक में आपको एक साल की एफडी कराने पर 6.50 फीसदी, दो साल की एफडी कराने पर 6.50 फीसदी और पांच साल की एफडी कराने पर आपको 6 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Bank FD Rates - फोटो : Social Media

बैंक ऑफ बड़ौदा 

यह बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट कराने पर सबसे अधिक 7.25 फीसदी की ब्याज दर ऑफर कर रहा है। यह बैंक पांच साल की एफडी कराने पर 7.25 प्रतिशत की ब्याज दर दे रहा है। वहीं तीन साल की एफडी कराने पर यह ब्याज दर 6.75 प्रतिशत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें