फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: किसान जरूर नोट कर लें ये हेल्पलाइन नंबर्स, ले सकते हैं उचित मदद

Tue, 02 Jan 2024 10:55 AM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर्स। - फोटो : istock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: राज्य सरकारों के अलावा केंद्र सरकार भी कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाएं चला रही है। इन योजनाओं का उद्धेश्य हर जरूरतमंद और गरीब वर्ग तक लाभ पहुंचाना है। इसी कड़ी में केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चला रही है, जिसमें सालाना 6 हजार रुपये देने का प्रावधान है। इस पैसे को 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में दिया जाता है और अब तक 15 किस्त जारी हो चुकी हैं। ऐसे में मौजूदा समय में इस योजना से करोड़ों की संख्या में किसान जुड़े हैं और नए भी आवेदन कर रहे हैं। इसलिए अगर आपको कभी योजना से जुड़ी कोई दिक्कत होती है या कोई मदद चाहिए या किस्त के बारे में कुछ जानना है आदि। तो ऐसे में आप योजना के हेल्पलाइन नंबर्स पर कॉल करके उचित मदद ले सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इन नंबर्स के बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर्स। - फोटो : istock
इन चीजों के लिए कर सकते हैं कॉल:-
  • किस्त अटकने पर मदद ले सकते हैं
  • आवेदन की स्थिति जान सकते हैं
  • लाभार्थी सूची में नाम है या नहीं, ये जान सकते हैं
  • योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी इन हेल्पलाइन नंबर्स के जरिए ले सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर्स। - फोटो : istock
इन हेल्पलाइन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल-
  • योजना से जुड़ी कोई जानकारी या किस्त के बारे में कुछ भी जानना है, तो आप पीएम किसान हेल्पलाइन नंबर 155261 पर कॉल कर सकते हैं
  • आप लैंडलाइन नंबर्स 011—23381092, 23382401 पर भी कॉल कर सकते हैं, जहां से लाभार्थियों की उचित मदद की जाती है।

4 of 5
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर्स। - फोटो : istock
  • अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं, तो आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल करके मदद ले सकते हैं
  • किसी भी तरह की मदद के लिए आप पीएम किसान टोल फ्री नंबर 18001155266 पर भी कॉल कर सकते हैं
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीएम किसान योजना हेल्पलाइन नंबर्स। - फोटो : istock
  • एक और नंबर है, जिस पर आप कॉल करके योजना से जुड़ी कोई भी जानकारी ले सकते हैं और ये हेल्पलाइन नंबर 0120-6025109 है
  • वहीं, आप योजना की आधिकारिक आईडी pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें