हरियाणा सरकार द्वारा राज्य में वृद्धजनों को पेंशन देने के लिए एक खास योजना चलाई जा रही है। इस स्कीम का नाम हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना है। अक्सर देखने को मिलता है कि वृद्धावस्था में व्यक्ति को आर्थिक स्तर पर कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। वृद्धजनों की इसी समस्या को देखते हुए हरियाणा सरकार ने इस महत्वाकांक्षी योजना की शुरुआत की थी। इस स्कीम का लक्ष्य वृद्धजनों के भविष्य को सुरक्षित करना और उन्हें वित्तीय सहायता प्रदान करना है, ताकि उन्हें 60 वर्ष की उम्र के बाद किसी भी तरह की परेशानियों का सामना न करना पड़े। इस योजना के अंतर्गत 60 या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को सरकार 2500 रुपये की मासिक पेंशन देती है। इस स्कीम का लाभ केवल हरियाणा में रहने वाले नागरिक ही उठा सकते हैं। इस योजना में दूसरे राज्य का कोई नागरिक आवेदन नहीं कर सकता है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं हरियाणा वृद्धावस्था पेंशन योजना के बारे में विस्तार से -