Gruha Lakshmi Yojana: देश में महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक स्तर पर सशक्त करने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें कई शानदार योजनाओं का संचालन कर रही हैं। इन योजनाओं के जरिए सरकार महिलाओं को आर्थिक स्तर पर मजबूत बनाकर स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ाना चाहती है। इसी कड़ी में आज हम आपको कर्नाटक सरकार की एक बेहद ही शानदार योजना के बारे में बताने जा रहे हैं। इस स्कीम का नाम गृह लक्ष्मी योजना है।
इस स्कीम की शुरुआत खासतौर पर गरीब महिलाओं का आर्थिक कल्याण करने के उद्देश्य से की गई है। गृह लक्ष्मी योजना के अंतर्गत कर्नाटक सरकार हर महीने राज्य की महिलाओं को दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कौन-कौन सी महिलाएं इस स्कीम का लाभ ले सकती हैं? और गृह लक्ष्मी योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन की क्या प्रक्रिया है?