फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बात काम की है: गुम हो गया है आधार कार्ड, तो बनवा सकते हैं ई-आधार, जानें क्या हैं इसके फायदे

Wed, 27 Nov 2024 03:32 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आपके पास जितने भी दस्तावेज होंगे उनमें से सबसे ज्यादा जरूरी डॉक्यूमेंट आधार कार्ड नजर आता है, लेकिन क्या आप ई-आधार के बारे में जानते हैं?
विज्ञापन
1 of 5
ई-आधार डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : Amar Ujala
e-Aadhaar Card Downloading Process in Hindi: अगर आपसे पूछा जाए कि क्या आपके पास आधार कार्ड है? तो शायद आपका जवाब हां में ही होगा क्योंकि भारत के लगभग हर एक नागरिक के पास ये दस्तावेज है और इसकी जरूरत हमें कई कामों के लिए पड़ती है। इसलिए अगर आप भी किसी सरकारी या गैर-सरकारी काम को करवाने जा रहे हैं तो हो सकता है आपको आधार कार्ड की जरूरत पड़े। इन सबके बीच आप ये जानते हैं कि अगर कभी आपका आधार कार्ड गुम हो जाता है या आपको जरूरत पर मिलता नहीं है तो आप अपने ई-आधार कार्ड से अपने सारे काम कर सकते हैं? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि ई-आधार क्या है और आप इसे कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और इसके फायदे क्या हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में...
विज्ञापन

2 of 5
ई-आधार डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
क्या होता है ई-आधार और इसके फायदे?
  • बात ई-आधार की करें तो ये आपके आधार कार्ड की ईलेक्ट्रॉनिक कॉपी होती है जिसे आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर आदि में रख सकते हैं
  • फायदा इसका ये होता है कि इसके गुम होने का या आधार के फटने का डर नहीं होता है। यूआईडीएआई के मुताबिक, ई-आधार पूरी तरह से वैध्य है और हर सरकारी या गैर-सरकारी काम में इसका इस्तेमाल हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
ई-आधार डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
ऐसे डाउनलोड कर सकते हैं ई-आधार कार्ड को:-

स्टेप 1
  • आप भी अगर अपने ई-आधार कार्ड को डाउनलोड करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट https://myaadhaar.uidai.gov.in/genricDownloadAadhaar/en पर जाना है
  • इसके बाद आप यहां देखेंगे कि आपको यहां पर 'Aadhaar Number' 'Enrolment ID Number' 'Virtual ID Number' ये तीन ऑप्शन दिखेंगे
  • ऐसे में आपको 'आधार नंबर' वाले पर क्लिक करना है

4 of 5
ई-आधार डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 2
  • आधार नंबर पर क्लिक करने के बाद आपको अपना आधार नंबर यहां पर भरना है
  • अब आप देखेंगे तो आपको स्क्रीन पर कैप्चा कोड दिखेगा जिसे यहां दर्ज कर दें
  • इसके बाद आपको 'सेड ओटीपी' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ई-आधार डाउनलोड करने का तरीका क्या है? - फोटो : Adobe Stock
स्टेप 3
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर जो ओटीपी आया है उसे यहां भरें
  • फिर आपको 'वेरिफाई एंड डाउनलोड' वाले बटन पर क्लिक करना है
  • ऐसा करते ही आपका ई-आधार कार्ड डाउनलोड हो जाएगा
  • ध्यान रहे कि इसमें पासवर्ड होता है जिसमें आपके नाम के पहले चार अक्षर होते हैं और आपकी जन्मतिथि का वर्ष होता है जैसे, अगर नाम NEERAJ है और जन्मतिथि 05.04.1983 हैं तो पासवर्ड होगा NEER1983
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें