फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Atal Pension Yojana: अगर आप भी हैं शादीशुदा तो आपको भी मिल सकते हैं हर महीने पांच हजार रुपये तक, जानिए कैसे

Wed, 30 Nov 2022 05:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
Atal Pension Yojana Benefits: हम अपने जीवन में कई ऐसे जरूरी काम करते हैं, जिन्हें जीवन व्यापन करने के लिए जरूरी माना जाता है। इसमें कमाई करने से लेकर कई अन्य जरूरी काम जुड़े हुए हैं और इसी में से एक है शादी करना। हालांकि, कई लोग ऐसे भी होते हैं जो जीवन भर विवाह नहीं करते हैं, लेकिन ज्यादातर लोग शादी करते हैं। वहीं, अगर सोचिए कि शादी करने के बाद आपको हर महीने 5 हजार रुपये मिलेंगे, तो आप क्या कहेंगे? जी हां, एक ऐसी योजना है जिसके तहत शादीशुदा इंसान को हर महीने 5 हजार रुपये तक मिल सकते हैं। अगर आप बुढ़ापे के समय की चिंता करते हैं, तो आप इस योजना से जुड़कर इसका लाभ ले सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
पहले योजना के बारे में जान लीजिए
  • दरअसल, इस योजना का नाम अटल पेंशन योजना है, जिसका लाभ शादीशुदा लोग ले सकते हैं। इस योजना के तहत आपको हर महीने एक, दो, तीन, चार और अधिकतम पांच हजार की पेंशन मिल सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
  • अटल पेंशन योजना निवेश करने वाली योजना है, और ये काफी सुरक्षित भी है।
  • इसमें आपके पास अपना एक बैंक खाता, आधार कार्ड और एक मोबाइल नंबर होना चाहिए। इसके बाद पति-पत्नी दोनों ही इस योजना का लाभ ले सकते हैं
  • योजना के तहत आपको सालाना 1.5 लाख रुपये तक का लाभ टैक्स में भी मिलता है।

4 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
ऐसे उठा सकते हैं लाभ:-
  • अगर आप योजना का लाभ उठाना चाहते हैं, तो पहले बैंक खाता खुलवा लें
  • फिर अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस में जाकर योजना का फॉर्म भरें
  • इस योजना का लाभ 18-40 साल के लोग ले सकते हैं
  • पहले इस योजना में निवेश करना होता है और फिर 60 साल की उम्र के बाद आपको पेंशन के रूप में लाभ मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अटल पेंशन योजना के फायदे क्या हैं? - फोटो : istock
आवेदक के निधन के बाद भी मिलता है लाभ
  • अटल पेंशन योजना में जुड़ने के बाद अगर आवेदक का किसी कारण निधन हो जाता है, तो लाभ मिलना बंद नहीं होता। बल्कि उसके परिवार को ये लाभ मिलने लगता है, जैसे- पत्नी। वहीं, अगर किसी कारण पत्नी का भी निधन हो जात है, तो फिर योजना का लाभ बच्चों को मिलने लगता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें