Tenant Address Proof Options: रोजगार, पढ़ाई या किसी अन्य वजह से देश के लाखों लोग अपने गृह राज्य या शहर को छोड़कर दूसरे शहरों में किराए के मकान में रहते हैं। ऐसे प्रवासी लोगों के सामने सबसे बड़ी समस्या तब आती है, जब उन्हें किसी जरूरी काम के लिए स्थानीय पते का सरकारी दस्तावेज (एड्रेस प्रूफ) बनवाना होता है। बहुत से लोग यह सोचते हैं कि बिना स्थायी पते के नए शहर में सरकारी कागजात बनवाना नामुमकिन है, लेकिन ऐसा बिल्कुल नहीं है।
अगर आपके पास अपने मकान मालिक के साथ किया गया एक वैध रेंट एग्रीमेंट यानी किरायानामा है, तो आप उसके आधार पर कई महत्वपूर्ण सरकारी डाक्यूमेंट्स आसानी से तैयार करवा सकते हैं।