फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Train News: क्या घर का बना खाना ट्रेन में नहीं ले जा सकते हैं? जानें इससे जुड़े रेलवे का नियम

Mon, 06 Jul 2026 06:43 PM IST
Shikhar Baranawal यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fine For Littering in Train: आमतौर पर जब भी लोग ट्रेन से लंबी यात्रा करते हैं तो अपने घर का बना हुआ खाना साथ में लेकर चलते हैं। मगर इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वायरल खबर की वजह से लोगों के मन में ये सवाल उठ रहा है कि क्या ट्रेन में घर का खाना ले जाने से फाइन लग सकता है? आइए इस लेख में इसी सवाल का जवाब जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ट्रेन में खाना ले जाने के नियम - फोटो : AI
Indian Railways Food Rules: सोशल मीडिया पर अक्सर रेल यात्रा और खान-पान से जुड़े नियमों को लेकर तरह-तरह की अफवाहें उड़ती रहती हैं। हाल ही में एक ऐसी ही खबर सामने आई, जिसने कई यात्रियों को चिंता में डाल दिया कि क्या अब ट्रेन में घर का बना खाना ले जाना मना है? लेकिन सच इसके बिल्कुल उलट है। भारतीय रेलवे यात्रियों को घर से भोजन लाने से कभी नहीं रोकता, बल्कि ट्रेन के भीतर गंदगी फैलाने और रेलवे के नियमों का उलंघन करने पर पर सख्त कार्रवाई करता है।

दरअसल इन दिनों जो खबर वायरल हो रही है उसमें यात्री को घर का खाना खाने से नहीं, बल्कि खाना खाने के बाद बोगी में कचरा और जूठन फैलाने की वजह से रेलवे प्रशासन द्वारा मौके पर ही जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
क्या थी पूरी घटना और जुर्माने की वजह? - फोटो : Adobe Stock
क्या थी पूरी घटना और जुर्माने की वजह?
एक यात्री अपने परिवार के साथ ट्रेन में सफर कर रहा था। सफर के दौरान सबने मिलकर घर से लाया हुआ खाना खाया, लेकिन इसके बाद बचा हुआ बासी भोजन, पत्तल और बाकी का सारा प्लास्टिक कचरा ट्रेन के डिब्बे (बोगी) के अंदर ही सीट के नीचे छोड़ दिया। रेलवे के सफाई कर्मचारियों और चेकिंग स्टाफ ने जब यात्री को इस तरह सरेआम गंदगी फैलाते देखा, तो नियमों के तहत तुरंत उस पर जुर्माना लगा दिया।
विज्ञापन

3 of 5
गंदगी फैलाने पर लगता है इतना जुर्माना - फोटो : Adobe Stock
गंदगी फैलाने पर लगता है इतना जुर्माना
रेलवे के सख्त नियमों के मुताबिक, अगर कोई भी यात्री ट्रेन की बोगी, प्लेटफॉर्म या रेलवे परिसर में कहीं भी थूकता, कूड़ा फेंकता या गंदगी फैलाता नजर आता है, तो उस पर ₹200 से लेकर ₹500 तक का तत्काल जुर्माना लगाया जा सकता है। इतना ही नहीं, अगर कोई यात्री बार-बार समझाने पर भी नहीं मानता या बहस करता है, तो रेलवे एक्ट के तहत उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई और सख्त तरीके से अपनाई जाती है।

4 of 5
ट्रेन में खाना खाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान - फोटो : Adobe Stock
ट्रेन में खाना खाते समय इन बातों का रखें खास ध्यान
अगर आप भी अपनी रेल यात्रा के दौरान घर से बना स्वादिष्ट भोजन साथ ले जा रहे हैं, तो खाते समय कुछ बुनियादी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। खाना हमेशा इस तरह खाएं कि वह सीट, फर्श या सह-यात्रियों के कपड़ों पर न गिरे। इसके अलावा, सब्जी का रस या तेल बोगी के फर्श पर न टपके, क्योंकि इससे बदबू फैलती है और दूसरे यात्रियों को भारी परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कचरे को सही जगह पर फकें - फोटो : Adobe Stock
कचरे को सही जगह पर फकें
खाना खत्म होने के बाद अपनी सीट पर कचरा छोड़ने की भूल कभी न करें। सभी जूठे बर्तन, पत्तल, नैपकिन और खाली पैकेटों को एक साथ एक छोटी प्लास्टिक थैली (पॉलीथिन) में इकट्ठा कर लें। इसके बाद उस थैली को ले जाकर बोगी के गेट के पास बने सरकारी डस्टबिन (कूड़ेदान) में ही डालें। आपकी यही छोटी सी समझदारी आपको भारी-भरकम जुर्माने से बचाएगी और देश की ट्रेनों को भी साफ-सुथरा रखेगी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें