फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Google Maps: ये टूल दुर्घटना और चालान से रखेगा आपको सुरक्षित, जानें इस फीचर को कैसे करते हैं एक्टिव

Wed, 02 Mar 2022 05:10 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्पीड लिमिट टूल को एक्टिवेट करने के आसान स्टेप्स - फोटो : istock
आज की आधुनिक दुनिया में किसी भी अनजान जगह पर पहुंचना बेहद आसान हो गया है। आपके पास बस आपका स्मार्टफोन होना चाहिए और आप दुनिया के किसी भी कोने में बिल्कुल सही पते पर पहुंच सकते हैं। इसके पीछे आपके फोन में मौजूद गूगल मैप का हाथ होता है। जो रास्ते की सटीक जानकारी देने के साथ-साथ आपको भटकने से भी बचाता है। हालांकि ये कोई नया एप नहीं है, लेकिन समय के साथ इसका इस्तेमाल बेहद बढ़ गया है। आप भी कभी न कभी इसका इस्तेमाल जरूर करते होंगे। इसमें केवल यही एक फीचर नहीं है। गूगल मैप्स आपको और भी कई सुविधाएं देता है, लेकिन बहुत कम ही लोग हैं, जिन्हें इनके बारे में पता है। आज हम आपको इससे जुड़े एक कमाल के फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं। दरअसल, गूगल मैप्स के जरिए आप  ट्रैफिक चालान से भी बच सकते हैं। इसके लिए आपको बस इस टूल को अपने फोन में एक्टिवेट करना होगा। 
विज्ञापन

2 of 5
स्पीड लिमिट टूल को एक्टिवेट करने के आसान स्टेप्स - फोटो : istock
स्पीड लिमिट वॉर्निंग टूल को करें एक्टिव 
इस कमाल के टूल का नाम स्पीड लिमिट वॉर्निंग है, जिसकी मदद से गूगल मैप्स आपकी रफ्तार को माप लेता है। इस दौरान अगर आपके गाड़ी की रफ्तार अधिक हो जाती है, तो ये आपको अलर्ट करता है। तेज रफ्तार ही ज्यादातर दुर्घटनाओं का कारण होती है। ऐसे में आप इस टूल की मदद से अपनी स्पीड पर काबू रख सकेंगे और खुद को किसी दुर्घटना से सुरक्षित रख सकेंगे। इसके अलावा अगर आप स्पीड लिमिट के अनुसार वाहन नहीं चलाते तो आपका चालान भी काटा जा सकता है। ऐसे में ये टूल आपको बचा सकता है।  
विज्ञापन

3 of 5
स्पीड लिमिट टूल को एक्टिवेट करने के आसान स्टेप्स - फोटो : istock
स्पीड लिमिट टूल को एक्टिवेट करने के आसान स्टेप्स
  • आइए जानते हैं कि आप इस टूल को कैसे एक्टिवेट कर सकते हैं। दरअसल, मोबाइल में स्पीड लिमिट टूल को एक्टिव करने के लिए आपको गूगल मैप्स को अपडेट करना होगा। इसके बाद गूगल मैप्स पर जाकर इन स्टेप्स को फॉलो करके आप इसे शुरू कर सकते हैं।

4 of 5
स्पीड लिमिट टूल को एक्टिवेट करने के आसान स्टेप्स - फोटो : Istock
  • सबसे पहले आपको गूगल मैप्स खोलकर दाईं ओर दिख रहे प्रोफाइल आइकन पर टैप करना है। इसके बाद आपको सेटिंग ऑप्शन में जाकर नेविगेशन सेटिंग पर जाना होगा। अब यहां पर स्पीड लिमिट सेटिंग वाले ऑप्शन को चुन लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्पीड लिमिट टूल को एक्टिवेट करने के आसान स्टेप्स - फोटो : istock
  • अगले स्टेप में आपको स्क्रॉल करके स्क्रीन के नीचे जाना है और ड्राइविंग ऑप्शन को चुनना है। अब आखिर में आपको स्पीड लिमिट एंड स्पीडोमीटर ऑप्शन को ऑन करना है। ऐसा करते ही आपके स्मार्टफोन में गूगल मैप्स का ये टूल ऑन हो जाएगा, जिसके बाद आपको आपकी स्पीड लिमिट की जानकारी मिलने लगेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें