आज की दौड़ती भागती जिंदगी में हम तकनीकी रूप से तो मजबूत हुए ही हैं, लेकिन इस बीच हमारी जरूरतें भी काफी बड़ी हैं। हालांकि, हमें जिस चीज की जरूरत होती है, वो आपको बाजार में आसानी से मिल जाती है। लेकिन जो चीज आप खरीद रहे हैं, वो असली है इसकी क्या गारंटी है क्योंकि बाजार में असली के नाम पर नकली चीजें धड़ले से बेची जा रही हैं। ये दिखने में बिल्कुल असली होती हैं, लेकिन कुछ समय बाद ही ये चीजें काम करना बंद कर देती हैं। जैसे- मोबाइल फोन में लगने वाला मेमोरी कार्ड। भले ही मोबाइल में आजकल स्टोरेज काफी आता है, लेकिन फिर भी लोग मेमोरी कार्ड का इस्तेमाल तो करते ही हैं। लेकिन जरा सोचिए कि अगर आपके पास नकली मेमोरी कार्ड आ जाए, तो आप कैसे पहचान करेंगे? शायद नहीं कर पाएंगे, तो चलिए हम आपको इसके बारे में बताते हैं। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...