अगर आप सोने या चांदी की खरीदारी करने जा रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको उनकी आज की कीमतों के बारे में जान लेना चाहिए। आज शनिवार को सोने के दामों में गिरावट देखने को मिली है। उसकी कीमतों में 310 रुपये की गिरावट आई है। बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 50,190 रुपये है। वहीं 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 46,000 रुपये है। 22 कैरेट सोने की कीमत में भी आज 300 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। चांदी की कीमतों में आज 200 रुपये की वृद्धि आई है। आज बाजार में 1 किलो चांदी की कीमत 64,000 रुपये है। वहीं 100 ग्राम चांदी की कीमत 6,400 रुपये है। अगर आप सोने या चांदी को आज खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उन्हें खरीदने से पहले इन कीमतों को जरूर जान लेना चाहिए। इसके अलावा सोने और चांदी की खरीदारी करते वक्त आपको कई सावधानियों को भी बरतना चाहिए।