फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइबर फ्रॉड: अगर आपके सोशल मीडिया पर आते हैं ऐसे विज्ञापन तो हो जाएं सावधान, एक गलती से खाली हो जाएगा बैंक खाता

Sat, 19 Feb 2022 11:14 AM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अगर सोशल मीडिया पर आते हैं डिस्काउंट वाले विज्ञापन तो हो जाएं सावधान - फोटो : istock
सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में डिजिटलाइजेशन का दौर काफी तेजी से बढ़ा है। खासतौर से पिछले दो सालों के अंदर यानी कोरोना महामारी के दौरान डिजिटलाइजेशन में काफी तेजी देखी गई है। अब हर कोई ऑनलाइन शॉपिंग करने लगा है। कोरोना की वजह से लोग बाहर भीड़भाड़ में निकलना कम पसंद करते हैं, इसलिए घर बैठे ऑनलाइन ही सारा काम निपटाने लगे हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में लोगों को फायदा भी मिलने लगा है। कभी-कभी किसी सामान पर अच्छा खासा ऑफर मिल जाता है। ऐसे में लोग ज्यादा ऑनलाइन शॉपिंग पसंद करने लगे हैं। यही वजह है कि आजकल साइबर अपराधी इसका फायदा भी उठाने लगे हैं। पिछले कुछ सालों में भारत में साइबर अपराधों की संख्या में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। हालांकि सरकार भी लोगों को सचेत रहने की सलाह देती रहती है। साथ ही इसके खिलाफ ठोस कदम भी उठाती रहती है। लेकिन जालसाज लोगों को ठगने के लिए नए-नए हथकंडे अपनाते रहते हैं। ऐसे में आपको काफी ज्यादा सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं ठगी से बचने क तरीका... 
 
विज्ञापन

2 of 5
अगर सोशल मीडिया पर आते हैं डिस्काउंट वाले विज्ञापन तो हो जाएं सावधान - फोटो : iStock
  • आजकल लोग सबसे ज्यादा समय सोशल मीडिया साइट्स पर गुजारते हैं। जालसाज भी इन्हीं प्लेटफॉर्म का सहारा लेने लगे हैं। साइबर अपराधी इन सोशल मीडिया साइट्स पर कई तरह की शॉपिंग साइट में बड़े डिस्काउंट का लालच दिखाकर लोगों को लूटते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
अगर सोशल मीडिया पर आते हैं डिस्काउंट वाले विज्ञापन तो हो जाएं सावधान - फोटो : iStock
इन बातों का रखें ध्यान 
  • किसी भी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर डिस्काउंट का विज्ञापन देखने के बाद आप सबसे पहले उस वेबसाइट के बारे में अच्छे से पता कर लें। साथ ही ये भी ध्यान दें कि इसकी रिटर्न पॉलिसी क्या है। अगर आपको शक लगे तो यहां से शॉपिंग करने से बचें। 

4 of 5
अगर सोशल मीडिया पर आते हैं डिस्काउंट वाले विज्ञापन तो हो जाएं सावधान - फोटो : iStock
  • अगर सोशल मीडिया पर नजर आने वाला प्रोडक्ट आपको लेना भी है तो कोशिश करें की आपको कैश ऑनलाइन डिलीवरी का ऑप्शन मिले। इससे आपके बैंक की डिटेल्स साइबर अपराधियों के पास नहीं पहुंच पाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अगर सोशल मीडिया पर आते हैं डिस्काउंट वाले विज्ञापन तो हो जाएं सावधान - फोटो : iStock
ज्यादा डिस्काउंट मिलने पर जरूर करें क्रॉस चेक
  • कई बार लोग ज्यादा डिस्काउंट के चक्कर में पड़ जाते हैं और साइबर अपराधी इस बात का फायदा उठा लेते हैं। अगर आप सोशल मीडिया पर किसी तरह के प्रोडक्ट पर बहुत ज्यादा डिस्काउंट देख रहे हैं, तो सबसे पहले उसे किसी अन्य साइट पर जाकर भी जरूर क्रॉस चेक करें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें