फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gold Silver Price Today: सोने और चांदी की कीमतों में आया रिकॉर्ड उछाल, जानें आज का क्या है प्राइस

Tue, 01 Mar 2022 12:00 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
विश्व भर में बड़े पैमाने पर लोग सोने और चांदी में निवेश करते हैं। रूस-यूक्रेन युद्ध से इस समय पूरा विश्व प्रभावित हो रहा है। ऐसे में इस युद्ध का व्यापक असर सोने और चांदी की कीमतों में भी देखने को मिल रहा है। आज एमसीएक्स पर सोने की कीमत में 594 रुपये की रिकॉर्ड वृद्धि हुई है। बाजार में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 50,815 रुपये है। ऐसे में आज उसकी कीमत में 1.18 प्रतिशत की वृद्धि देखने को मिली है। वहीं बात अगर चांदी की करें तो आज उसकी कीमत में 873 रुपये का उछाल आया है। 1 किलो चांदी की कीमत बाजार में 64,896 रुपये है। अगर आप सोने या चांदी में निवेश करने या खरीदने जा रहे हैं, तो आपको उनकी इन कीमतों को जान लेना चाहिए। सोने की खरीदारी करते वक्त आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इससे आप एक बड़े नुकसान से बच सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
सोने को खरीदते वक्त उस पर बने हॉलमार्क निशान को जरूर देखें। ये निशान सोने की शुद्धता को प्रदर्शित करता है। ऐसे में आप इस निशान के जरिए उसकी शुद्धता की जांच कर सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : अमर उजाला
24 कैरेट के सोने पर 999 लिखा होता है। वहीं 23 कैरेट सोने के आभूषण पर 958, 22 कैरेट सोने पर 916, 21 कैरेट सोने पर 875 और 18 कैरट सोने पर 750 लिखा होता है।

4 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
देश भर के विभिन्न राज्यों में सोने की कीमतें उत्पाद शुल्क, राज्य करों और मेकिंग चार्ज के आधार पर घटती बढ़ती रहती हैं। ऐसे में आपके शहर में सोने की कीमतें क्या हैं? उस बारे में आप मोबाइल फोन पर इंटरनेट के जरिए चेक कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोने-चांदी की कीमत - फोटो : istock
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देकर प्राइस चेक कर सकते हैं। आप जिस नंबर से मैसेज करते हैं उसी नंबर पर आपके मैसेज आ जाएगा। इस तरह आप घर बैठे सोने के लेटेस्ट रेट जान सकेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें