विश्व भर में बड़े पैमाने पर लोग सोने और चांदी में अपने पैसों का निवेश करते हैं। बीते कुछ सालों में सोने और चांदी की कीमतों में एक बड़ा इजाफा देखने को मिला है। वहीं दूसरी तरफ सोने और चांदी का इस्तेमाल आभूषणों के रूप में भी किया जाता है। ऐसे में अगर आप सोने या चांदी में निवेश या उन्हें खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो उनकी आज की कीमतों को आपको जरूर जान लेना चाहिए। आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमतों में 189 रुपये की गिरावट आई है। एमसीएक्स पर 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 50,139 रुपये है। आज सोने के भाव में 0.38 प्रतिशत की कमी देखने को मिली है। वहीं बात अगर चांदी की करें तो उसकी कीमत में भी 156 रुपये की गिरावट आई है। आज 1 किलो चांदी की कीमत 64,189 रुपये है। सोने की खरीदारी करते समय आपको कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। आइए जानते हैं -