आज के समय में हर कोई स्मार्टफोन का इस्तेमाल करता है। वहीं इसमें गूगल की तमाम सुविधाएं लेने के लिए जीमेल आईडी की जरूरत होती है। ऐसे में जाहिर है आप भी जीमेल का इस्तेमाल जरूर करते होंगे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जीमेल को आप ऑफलाइन भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इसको आप जरूरी डॉक्युमेंट्स भेजने, कोई मैसेज भेजने या फिर फाइल भेजने के लिए यूज करते है। मोबाइल में मौजूद अन्य एप की ही तरह इसे चलाने के लिए भी इंटरनेट का इस्तेमाल किया जाता है। इसे मोबाइल और डेस्कटॉप दोनों पर चलाया जाता है, जिसके लिए आपको इंटरनेट की जरूरत होती है। ऐसे में आज हम आपको एक ऐसी ट्रिक के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे आप बिना इंटरनेट के भी जीमेल का इस्तेमाल कर सकते हैं। इस ट्रिक की मदद से आपके कई काम आसान हो सकते हैं। तो आइए जानते इसके लिए आपको क्या करना होगा...