फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghee Adulteration: कहीं आप भी तो नहीं खरीदकर ला रहे बाजार से नकली घी, इन तरीकों से करें असली नकली में पहचान

Thu, 23 Nov 2023 01:56 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Ghee Adulteration Test - फोटो : Istock
Ghee Adulteration: अगर आप भी बाजार से खाद्य सामग्रियों को खरीद कर लाते हैं, तो आपको सावधान हो जाने की जरूरत है। बाजार में बिकने वाले कई खाने पीने की वस्तुओं में इन दिनों मिलावट की जा रही है। आज के समय हम में से अधिकतर लोग घी का सेवन करते हैं। खाने-पीने की वस्तुओं के अलावा पूजा में भी घी का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं अगर हम आपसे कहें कि इन दिनों बाजार में कई दुकानों पर मिलावटी घी को बेचा जा रहा है, तो? बीते कुछ सालों में देश के विभिन्न क्षेत्रों से लगातार ऐसे मामले सामने निकलकर आए हैं, जहां दुकानदारों को मिलावटी घी बेचते हुए पकड़ा गया है। ऐसे में अगर आप बाजार में घी खरीदने जा रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी बातों को जान लेना चाहिए। अगर आप इन बातों को नहीं जानते हैं। ऐसे में आपको भी धोखे से मिलावटी घी बेचा जा सकता है। आइए जानते हैं - 
विज्ञापन

2 of 5
Ghee Adulteration Test - फोटो : Istock
आप पानी की मदद लेकर घी की शुद्धता के बारे में पता कर सकते हैं। सबसे पहले आपको एक गिलास पानी लेना है और उसमें एक चम्मच घी डाल देना है। ऐसा करने के बाद अगर घी पानी के ऊपर तैरता है, तो वह असली है। वहीं अगर वह पानी में नीचे की ओर डूब जाता है। ऐसे में आपका घी मिलावटी है। 
विज्ञापन

3 of 5
Ghee Adulteration Test - फोटो : Istock
आप थोड़ा सा आयोडीन नमक मिलाकर घी की शुद्धता के बारे में पता कर सकते हैं। आयोडीन नमक को मिलाने के बाद अगर वह बैगनी रंग में बदल जाता है। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि उसमें स्टार्च को मिलाया गया है। 

जानना जरूरी: दोबारा फरलो पर बाहर आया गुरमीत राम रहीम, जानिए क्या होता है पैरोल और फरलो में अंतर

4 of 5
Ghee Adulteration Test - फोटो : Istock
घी किस रंग का है? इसे देखकर भी आप असली और नकली घी में पहचान कर सकते हैं। इस बारे में पता करने के लिए आपको एक चम्मच घी लेकर उसे किसी बर्तन में गर्म करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Ghee Adulteration Test - फोटो : Istock
अघर घी पिघलने के बाद हल्का ब्राउन रंग का दिखता है। ऐसे में आपका घी असली है। वहीं अगर घी पिघलने के बाद पीले रंग का हो जाता है। ऐसे में इस बात की बड़ी संभवाना है कि वह मिलावटी है। आपको इस तरह के घी का सेवन करने से बचना चाहिए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें