Geyser Blast Reasons: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। धीरे-धीरे ठंड का प्रभाव बढ़ने लगा है। सर्दियों से राहत पाने के लिए लोग कई तरह के उपाय अपनाते हैं। सर्दियों के सीजन में टंकी में रखा पानी काफी ठंडा हो जाता है। ऐसे में सुबह-सुबह नहाने या बाकी जरूरी कार्यों को करने में काफी परेशानी होती है। ऐसे में इस समस्या से निजात पाने के लिए लोग अपने घरों में गीजर लगवाते हैं।
हालांकि, गीजर का इस्तेमाल करते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो सर्दियों के सीजन में गीजर का इस्तेमाल करते समय जानलेवा हादसा हो सकता है। बीते सालों में गीजर का इस्तेमाल करते समय उसके फटने के कई मामले सामने निकलकर आए हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं गीजर का इस्तेमाल करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?