फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या अविवाहित किसान भी ले सकते हैं पीएम किसान योजना का लाभ? जानिए नियम

Sun, 17 Nov 2024 12:55 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: भारत सरकार देश के गरीब किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए पीएम किसान सम्मान निधि योजाना का संचालन कर रही है। इस योजना की शुरुआत भारत सरकार ने साल 2019 में की थी। इस योजना के अंतर्गत केंद्र सरकार देश के गरीब किसानों को हर साल 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। 6 हजार रुपये की इस वित्तीय राशि को हर साल तीन किस्तों के रूप में गरीब किसानों के खाते में भेजा जाता है।

हर किस्त के अंतर्गत सरकार डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक अकाउंट में 2 हजार रुपये ट्रांसफर करती है। अब तक इस योजना की कुल 18 किस्तों को जारी किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5 अक्तूबर को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को जारी किया था।
विज्ञापन

2 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe Stock
देश में अक्सर कई किसानों का यह सवाल रहता है कि क्या अविवाहित युवा किसान भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकते हैं? अगर आप भी इस बारे में जानना चाहते हैं तो आज हम आपको इसी बारे में बताने जा रहे हैं। 

Ayushman Bharat: किन अस्पतालों में आप करवा सकते हैं आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत इलाज? जानें यहां
विज्ञापन

3 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Adobe stock
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप शादीशुदा हैं या नहीं। अगर आप पात्र हैं तो आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ ले सकते हैं। 

4 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ वही किसान ले सकते हैं जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। स्कीम का लाभ उन्हीं किसानों को दिया जाता है जिनके नाम पर भूमि रजिस्टर्ड है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
PM Kisan Samman Nidhi Yojana - फोटो : Freepik
18वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से देश में कई किसान योजना की 19वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त अगले साल फरवरी महीने में जारी कर सकती है। हालांकि, सरकार ने आधिकारिक तौर पर इसको लेकर कोई एलान नहीं किया है।

Business Ideas: यह बिजनेस करा सकता है आपकी बंपर कमाई, ऐसे करें शुरुआत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें