फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gardening Tips: घर पर रहकर बोतल में उगा सकते हैं धनिया, जानिए क्या है तरीका

Thu, 21 Sep 2023 02:25 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटि डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
How To Grow Coriander In Water Bottle - फोटो : Istock
Gardening Tips: खाने पीने के मामले में भारतीयों का कोई मुकाबला नहीं है। हमारे यहां विभिन्न तरह के पकवानों को लोग बेहद ही चाव के साथ खाते हैं। इन पकवानों में अगर धनिया न डाला जाए तो स्वाद का मजा ही खराब हो जाता है। इसी वजह से हर कोई खाना बनाते समय उसमें धनिया का इस्तेमाल करना नहीं भूलता है। दाल, सब्जी से लेकर नॉन वेज में भी धनिया की पत्तियों को इस्तेमाल में लाया जाता है, ताकि स्वाद को बढ़ाया जा सके। यही नहीं कई लोग तो धनिया का इस्तेमाल चटनी बनाने के लिए भी करते हैं, जो कि खाने में काफी स्वादिष्ट होती है। हालांकि, कई बार सीजन के चलते बढ़ी हुई कीमतों और उपलब्धता के न होने पर हम लोग धनिया का इस्तेमाल भोजन में नहीं कर पाते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको एक ऐसे शानदार तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप अपने घर में ही बोतल में धनिया को उगा सकते हैं। इसके लिए आपको एक साफ प्लास्टिक की बोतल लेनी होगी, 1 कप मॉस, 1 कप जैविक खाद, 1 कप पानी और धनिये के बीज की जरूरत होगी।
विज्ञापन

2 of 5
How To Grow Coriander In Water Bottle - फोटो : Pixabay
सबसे पहले आपको धनिया के कुछ बीजों को एक कप में डालकर पानी में भिगोना है। इसके बाद आपको एक प्लास्टिक की बोतल को लेना है और उसके आगे के हिस्से को काट देना है। 
विज्ञापन

3 of 5
How To Grow Coriander In Water Bottle - फोटो : iStock
बोतल कम से कम एक लीटर की होनी चाहिए, ताकि कंकड़ रखने के बाद बीज उगने के लिए जगह मिल सके। इस बात का ध्यान रखें कि कंकड़ को बोतल के बीच में रखना है। इसके अलावा इस बात का भी ध्यान रखना है कि बोतल को पर्याप्त धूप मिल सके।

4 of 5
How To Grow Coriander In Water Bottle - फोटो : Social Media
इसके बाद आपको बोतल के कुछ हिस्सों में थोड़ा पानी डालना है और भिगोए हुए बीज को पानी में मिला देना है। बीजों को पानी में रखने से वह काफी अच्छे से अंकुरित होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
How To Grow Coriander In Water Bottle - फोटो : Social Media
पानी की बोतल में बीज को 10 से 15 दिनों के रखने के बाद धनिया उगना शुरू हो जाएगा। ऐसे में इस आसान तरीके को अपनाकर आप बोतल में धनिये को उगा सकते हैं। इसमें आपको किसी भी तरह की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें