G20 Summit 2023: देश की राजधानी नई दिल्ली में 9 और 10 सितंबर को जी20 का आयोजन होने जा रहा है। इसको लेकर तैयारियां जोर शोर से शुरू हो चुकी हैं। राजधानी में सभी तरह की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है ताकि विभिन्न देशों से आने वाले प्रतिनिधिमंडल को किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े। दुनियाभर में जी20 को ग्रुप ऑफ 20 के नाम से भी जाना जाता है। इस अंतर्राष्ट्रीय मंच का उद्देश्य दुनिया भर में आर्थिक सहयोग और स्थिरता को बनाए रखना है। हर साल दुनिया के विभिन्न देशों में जी20 बैठक का आयोजन होता है, जहां जी20 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष, वित्त मंत्री, डिप्लोमेट मिलकर वैश्विक अर्थव्यवस्था और विभिन्न आर्थिक मुद्दों पर राय तय करके निती निर्धारण करने का काम करते हैं। इसी कड़ी में आइए जानते हैं जी20 समूह में कौन-कौन से देश शामिल हैं और अगले साल कौन सा देश जी20 की अध्यक्षता करेगा?