फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Free Silai Machine Yojana: इस योजना के तहत महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन देती है सरकार, जानिए आवेदन का तरीका

Sat, 19 Feb 2022 12:28 PM IST
आशिकी पटेल यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फ्री सिलाई मशीन योजना - फोटो : iStock
भारत में केंद्र सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और उनके सशक्तिकरण की दिशा में कई बड़े कदम उठाए हैं, जिसका लाभ बड़े पैमाने पर देश की महिलाओं को मिल रहा है। इन योजनाओं के तहत केंद्र सरकार का यही मकसद होता है कि देश की ज्यादा से ज्यादा महिलाएं सशक्त हों और पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर आगे बढ़ें। ऐसे में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सरकार की ओर से फ्री सिलाई मशीन योजना चलाई जा रही है। ये योजना कई मायनों में महिलाओं के लिए काफी फायदेमंद है। इसके तहत महिलाओं को मुफ्त में सिलाई मशीन दी जाती है। अब तक बड़ी संख्या में महिलाओं को इसका लाभ मिल चुका है। महिलाओं के लिए ये योजना बहुत कारगर साबित हो रही है। तो चलिए आज जानते हैं कि किन महिलाओं को इस योजना के तहत सिलाई मशीन दी जाती है और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया क्या है... 
विज्ञापन

2 of 6
फ्री सिलाई मशीन योजना - फोटो : iStock
किन महिलाओं को मिलता है लाभ ?
  • इस योजना के तहत देश की जरूरतमंद महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन उपलब्ध कराई जाती है। इसका लाभ देश के ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों की महिलाएं उठा सकती हैं। 20 साल से 40 साल तक की महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन योजना के तहत सिलाई मशीन दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
फ्री सिलाई मशीन योजना - फोटो : iStock
क्या है सरकार की योजना ?
  • केंद्र सरकार देश के हर राज्य में 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को फ्री में सिलाई मशीन देने वाली है। महिलाएं सिलाई मशीन से पैसे कमाकर अपना और अपने परिवार का खर्चा चला सकती हैं। ये मशीन एक तरीके से महिलाओं को रोजगार देने का काम करती है। 

4 of 6
फ्री सिलाई मशीन योजना - फोटो : iStock
कैसे उठाएं फ्री सिलाई मशीन योजना का फायदा?
  • 20 से 40 वर्ष की आयु वाली महिलाएं इस योजना के तहत लाभ उठाने के लिए आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा महिलाओं के पति की वार्षिक आय 12000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। आर्थिक रुप से कमजोर वर्ग की महिलाओं के लिए ही सरकार द्वारा इस योजनाओं को चलाया जा रहा है।  
विज्ञापन

5 of 6
फ्री सिलाई मशीन योजना - फोटो : iStock
आवेदन करने का तरीका 
  • इसके लिए आपको भारत सरकार की ऑफश्यिली वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा। ऑफश्यिली वेबसाइट से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करके उसमें सभी जानकारी भरनी होगी। उसके बाद जरूरी दस्तावेजों की फोटो कॉपी को अपने आवेदन फॉर्म से लगाकर उसे अपने नजदीकी योजना चलाने वाली सरकारी कार्यलय में जमा करना होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
फ्री सिलाई मशीन योजना - फोटो : iStock
इन दस्तावेजों की होगी जरूरत 
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • परिवार का आय प्रमाण पत्र
  • पहचान पत्र
  • यदि महिला विकलांग है तो विकलांगता का चिकित्सा प्रमाण पत्र
  • अगर महिला विधवा है तो उसका निराश्रित विधवा प्रमाण पत्र
  • सिलाई कार्य का प्रमाण पत्र
  • सामुदायिक प्रमाण पत्र
  • आवेदनकर्ता महिला का आधार कार्ड
  • आयु प्रमाण पत्र
  • मोबाइल नंबर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें