फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Silai Machine Yojana: सरकार दे रही है मुफ्त में सिलाई मशीन, जानें कौन उठा सकता है लाभ

Tue, 05 Apr 2022 02:05 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
देश की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए केंद्र और राज्य सरकारें अपने स्तर पर कई योजनाओं को चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है। इसी कड़ी में आज हम आपको सरकार की एक महत्वाकांक्षी स्कीम के बारे में बताने वाले हैं। इस स्कीम के अंतर्गत सरकार देश की गरीब महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन देने का काम करती है। योजना के तहत देश के हर राज्य में सरकार 50 हजार से ज्यादा महिलाओं को मुफ्त सिलाई मशीन दे रही है। देश की कई गरीब महिलाएं सरकार की इस योजना का लाभ उठा रही हैं। इस स्कीम का लाभ केवल महिलाएं ही उठा सकती हैं। मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ पाकर कई ग्रामीण महिलाओं की स्थिति में सुधार आया है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं कि मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ कौन उठा सकता है और इसको लेकर पात्रता क्या है?
विज्ञापन

2 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock

जानें कौन उठा सकता है इस योजना का लाभ

मुफ्त सिलाई मशीन योजना का लाभ केवल महिलाएं ही उठा सकती हैं। इस स्कीम के अंतर्गत लाभ उठाने वाली महिलाओं की उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी चाहिए। 
विज्ञापन

3 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
इसके अलावा लाभार्थी महिलाओं के पति की वार्षिक आय 12 हजार रुपये होनी चाहिए। देश में जिन महिलाओं की आर्थिक स्थिति कमजोर है। उन्हें इस योजना का लाभ दिया जाता है। 

4 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : iStock
मुफ्त सिलाई मशीन स्कीम का लाभ देश की विधवा और विकलांग महिलाएं भी उठा सकती हैं। अगर आप भी सरकार द्वारा मिलने वाली इस योजना का लाभ उठाना चाहती हैं। इस स्थिति में आपको बताए गए मापदंडों को पूरा करना होगा। उसके बाद ही आप इस योजना का लाभ उठा पाएंगी।
विज्ञापन

5 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : i stock
अगर आप इस योजना में आवेदन करने जा रही हैं। ऐसे में आपके पास कुछ दस्तावेजों का होना जरूरी है। आवेदन के लिए आपके पास आधार कार्ड, आयु प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, पहचान पत्र, विकलांग होने का चिकित्सा प्रमाण पत्र, सामुदायिक प्रमाण पत्र, मोबाइल नंबर, पासपोर्ट साइज फोटो की जरूरत होगी। 
विज्ञापन

6 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : i stock
अगर आप योजना का लाभ उठाना चाहती हैं। इसके लिए आपको भारत सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करना है। उसके बाद आपको वहां से आवेदन फॉर्म को डाउनलोड करना है। इसके बाद आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक भरकर उसे संबंधित कार्यालय में जाकर जमा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Free Silai Machine Yojana - फोटो : istock
इसके बाद अधिकारियों द्वारा आपके फॉर्म का सत्यापन किया जाएगा। अगर फॉर्म में कोई त्रुटि नहीं मिलती। इस स्थिति में आपको सरकार द्वारा एक नई सिलाई मशीन मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें