Senior Citizen Saving Scheme: आज हम आपको एक खास स्कीम के बारे में बताने वाले हैं, जहां पर निवेश करके आप कम समय में एक अच्छी खासी मात्रा में पैसों को इकट्ठा कर सकते हैं। इस स्कीम का नाम वरिष्ठ नागरिक बचत योजना है। इस स्कीम को खासतौर पर वरिष्ठ नागरिकों को ध्यान में रखकर बनाया गया है। अगर आपकी उम्र 60 वर्ष या उससे अधिक है, तो इस योजना में निवेश करना आपके लिए एक अच्छा विकल्प है। इसमें निवेश करने पर मौजूदा वक्त पर 7.4 प्रतिशत की ब्याज दर मिल रही है। इसके अलावा भी स्कीम में निवेशकों को कई फायदे मिलते हैं। यह एक प्रभावी और दीर्घकालिक बचत योजना है। इसमें आपको सुरक्षा और सुविधाएं दोनों मिलती हैं। इस योजना में निवेश करने पर आपको इनकम टैक्स के एक्ट 80C के तहत छूट भी मिलती है। ऐसे में अगर आप किसी अच्छी बचत योजना की तलाश में हैं, जहां पर सुरक्षा और रिटर्न दोनों मिले, तो ये स्कीम आपके लिए ही है। अगर आप इस स्कीम में निवेश करने की योजना बना रहे हैं, तो आपके पास योजन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी का होना जरूरी है। आइए जानते हैं इसके बारे में -