Ayushman Card Apply: गरीब वर्ग और जरूरतमंद लोगों के लिए सरकार कई तरह की लाभकारी और कल्याणकारी योजनाओं का संचालन करती है। शहरों से लेकर गांवों तक इन योजनाओं को पहुंचाया जाता है, ताकि हर किसी को लाभ मिल सके। वहीं, इन योजनाओं के जरिए जालसाज लोगों को ठगने से भी बाज नहीं आते हैं। जैसे- आयुष्मान कार्ड योजना को ले लीजिए। इस योजना के अंतर्गत पात्र लोगों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाते हैं, जिससे वो अपना मुफ्त इलाज करवा सके। लेकिन जालसाज लोगों को ठगने के कई तरीके निकालते रहते हैं। इसलिए अगर आप आयुष्मान कार्ड के लिए आवेदन कर रहे हैं या आपका कार्ड बन चुका है, तो आप कुछ बातों का ध्यान जरूर रखें। वरना आपके साथ भी धोखाधड़ी हो सकती है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इसके बारे में जान सकते हैं...