Solar Heater: सर्दियों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। ठंड का प्रभाव धीरे-धीरे काफी बढ़ने लगा है। ऐसे में लोग गर्माहट पाने के लिए कई उपायों को अपना रहे हैं। सर्दियों के सीजन में कई बार ठंड का प्रभाव इतना ज्यादा बढ़ जाता है कि रजाई, गद्दे या कंबल का इस्तेमाल करने के बाद भी राहत नहीं मिलती है। ऐसे में कई लोग ठंड से राहत पाने के लिए रूम हीटर का उपयोग करते हैं। गौरतलब बात है कि रूम हीटर का इस्तेमाल करने पर बिजली बिल काफी ज्यादा आता है। ऐसे में इसका बुरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। इसी कड़ी में आज हम आपको एक बेहद ही खास सोलर रूम हीटर के बारे में बताने जा रहे हैं। इस हीटर का उपयोग करने पर आपका एक रुपये का भी बिजली बिल नहीं आएगा। ऐसे में आप अपनी अच्छी खासी बचत कर सकेंगे। देश में कई लोग इस सोलर रूम हीटर को खरीद रहे हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -