फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम की खबर: ये है वो एक नंबर जो फ्रॉड होने पर वापस दिला सकता है आपके पैसे, जानें कैसे

Tue, 27 Jun 2023 05:16 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
फ्रॉड होने पर किस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं? - फोटो : istock
Helpline Number: अगर आप देखेंगे तो पिछले कुछ समय में फ्रॉड के मामले काफी बढ़े हैं और लोगों के पास आए दिन फर्जी कॉल या मैसेज आदि आते रहते हैं। मतलब जालसाज लोगों को ठगने का हर तरीका अपनाने से बाज नहीं आ रहे हैं। कभी क्रेडिट कार्ड बनवाने के नाम पर तो कभी लोन देने के नाम पर और कभी तो किसी लॉटरी का लालच देकर लोगों को ठगा जा रहा है। ऐसे में जरूरी है कि किसी भी अनजाने कॉल, ईमेल या मैसेज पर अपनी कोई जानकारी और खासतौर पर ओटीपी आदि शेयर न करें। बावजूद इसके अगर आप कभी किसी ठगी का शिकार हो जाते हैं, तो आप एक नंबर डायल कर सकते हैं और इससे आपके पैसे वापस मिल सकते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
फ्रॉड होने पर किस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं? - फोटो : istock
  • अगर आपके साथ कभी फ्रॉड होता है, तो ऐसी स्थिति में आप एक नंबर डायल कर सकते हैं। इस नंबर पर आपको अपनी शिकायत दर्ज करवानी होती है, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी जाती है और आपके पैसे वापस मिल सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
फ्रॉड होने पर किस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं? - फोटो : istock
इस नंबर पर करना होता है कॉल
  • फ्रॉड होने की स्थिति में आपको हेल्पलाइन नंबर 155260 पर कॉल करना है। यहां पर आपको फ्रॉड होने की पूरी जानकारी देनी है। यहां आपकी शिकायत दर्ज की जाती है, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हो जाती है।

4 of 5
फ्रॉड होने पर किस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं? - फोटो : pexels
इन बातों का रखा जाता है ध्यान:-
  • आप जैसे ही इस हेल्पलाइन नंबर 155260 पर कॉल करके अपनी शिकायत दर्ज करवाते हैं, यहां से वैसे ही कार्रवाई शुरू कर दी जाती है
  • फिर धोखाधड़ी की जानकारी जांच एजेंसी को पुलिस देती है, क्योंकि ये इनकी जिम्मेदारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फ्रॉड होने पर किस हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं? - फोटो : istock
पैसे भी मिल सकते हैं वापस
  • इस हेल्पलाइन की खासियत ये है कि इसे खुद गृह मंत्रालय द्वारा मॉनिटर किया जाता है। वहीं, कई मामले ऐसे भी हैं जिनमें लोगों को उनके पैसे वापस भी मिल जाते हैं। इसलिए कभी भी धोखाधड़ी होने पर इस हेल्पलाइन पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें