आज के इस दौर में लगभग हर कोई जल्दी में नजर आता है। फिर चाहे वो कोई काम करने की बात हो या कहीं जाने की बात। लोग अक्सर जल्दी में ही नजर आते हैं। उदाहरण के लिए लोग स्कूल-कॉलेज, दफ्तर या अन्य जगहों पर जाने के लिए अपने वाहन का इस्तेमाल करते हैं, ताकि समय बच सके। हालांकि, कई बार ऐसी स्थिति भी आती है जहां लोग अपने वाहन से नहीं जा पाते और फिर उनकी गाड़ी कई दिनों, हफ्तों और महीनों या सालों तक भी ऐसी खड़ी रहती है। वहीं, जब लोग लौटते हैं तब वो अपनी गाड़ी को चला पाते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अगर आपकी गाड़ी एक लंबे समय से खड़ी है, तो आपको इसे चलाने से पहले किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? शायद नहीं, लेकिन आपके लिए इन बातों को जानना जरूरी है। वरना आपकी गाड़ी रास्ते में बंद हो सकती है। तो चलिए जानते हैं आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...