देश में रोजाना करोड़ों लोग ट्रेनों में सफर करते हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे देश के भीतर कई ट्रेनों का संचलान कर रही है। ये ट्रेनें देश के सीमांत इलाकों को बड़े बड़े महानगरों के साथ जोड़ने का काम करती हैं। ऐसे में भारतीय रेलवे को देश की लाइफलाइन भी कहा जाता है। हालांकि, ट्रेनों में सफर करने के लिए टिकट बुक करना काफी जरूरी है। अक्सर देखने को मिलता है कि कई बार यात्री के साथ स्टेशन पर उसको छोड़ने वाले भी आते हैं। हालांकि, स्टेशन पर जाने के लिए प्लेटफॉर्म टिकट का होना जरूरी है। अगर आपके पास प्लेटफॉर्म टिकट नहीं है। ऐसे में पकड़े जाने पर आपको जुर्माना भरना पड़ सकता है। स्टेशन पर जाने से पहले कई लोग प्लेटफॉर्म टिकट को खरीदते हैं। हालांकि, प्लेटफॉर्म टिकट खरीदने के लिए काफी देर तक लाइन में लगना पड़ता है, जिसके चलते हमारे समय की काफी बर्बादी होती है।