फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: अगर आप भी करते हैं लिफ्ट का इस्तेमाल तो इन चार बातों को कभी न भूलें, वरना पड़ सकते हैं दिक्कत में

Tue, 27 Dec 2022 02:22 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
Tips For Lift: आजकल लगभग हर एक चीज चुटकियों में हो जाती है और इनमें पहले की तरह समय भी बेहद कम लगता है। दरअसल, ये सब हो रहा है टेक्नोलॉजी की वजह से। कई ऐसी चीजें आ चुकी हैं जो आपके रोजमर्रा के कामों को बेहद आसन बना देती हैं। जैसे आप लिफ्ट को ही देख लीजिए। इससे आप बिना सीढ़ियां चढ़े मिनटों में कई फ्लोर तक चले जाते हैं। ऊंची-उंची इमारतों में ही नहीं बल्कि अब तो लोग छोटी-छोटी बिल्डिंगों में भी लिफ्ट का इस्तेमाल कर रहे हैं। पर अगर आप लिफ्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना है। वरना आपकी एक छोटी सी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में। आप अगली स्लाइड्स में इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय इन बातों का ध्यान रखें:-

नंबर 1
  • कई लोग लिफ्ट आते ही बिना आगे-पीछे देखे लिफ्ट के अंदर चले जाते हैं। पर ऐसा न करें, क्योंकि पिछले दिनों ऐसा मामला सामने आया जिसमें लिफ्ट ऊपर नहीं आई और व्यक्ति उसमें चढ़ा तो वो सीधा नीचे गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। इसलिए लिफ्ट जब भी आए, तो देखे वो पूरी तरह ऊपर आ गई है।
विज्ञापन

3 of 5
लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
नंबर 2
  • कई लोग खासतौर पर बच्चे और युवा लिफ्ट के अंदर कूदने लगते हैं या खेलने लगते हैं। पर ऐसा न करें, क्योंकि आपकी वजह से लिफ्ट बंद हो सकती है या कोई अनहोनी भी हो सकती है। इसलिए लिफ्ट में कभी ऐसा न करें।

4 of 5
लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : istock
नंबर 3
  • भूलकर भी कभी हाथ से लिफ्ट न रोकें। कई लोग लिफ्ट का गेट बंद होने पर उसे हाथ या पैर से रोकने लगते हैं। वैसे तो इसमें सेंसर लगे होते हैं, लेकिन ये एक मशीन है। ऐसे में कभी अगर सेंसर काम न करें, तो आपके हाथ-पैर में चोट आ सकती है। इसलिए हमेशा बटन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
लिफ्ट का इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए - फोटो : Pixabay
नंबर 4
  • अगर आपकी सोसायटी में लिफ्ट है या आप किसी मॉल में बच्चों संग जा रहे हैं, तो कभी भी बच्चों को लिफ्ट में अकेले न भेजें। हमेशा कोई बड़ा व्यक्ति बच्चों को लिफ्ट में लेकर जाएं। इसके अलावा कभी भी लिफ्ट में ओवरलोडिंग न करें। कभी भी जल्दबाजी में लिफ्ट में न जाएं, जिससे भीड़ बढ़ जाए और फिर ओवरलोडिंग हो जाए। ऐसा करना खतरे से भरा हो सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें