आज के समय आईआरसीटीसी करोड़ों यात्रियों के लिए जरूरी डिजिटल प्लेटफॉर्म बन चुका है। ट्रेन टिकट बुकिंग, कैंसलेशन, पीएनआर स्टेटस आदि कईईतरह की सेवाएं आपके आईआरसीटीसी अकाउंट से जुड़ी होती हैं। हालांकि, कई बार देखने को मिलता है कि लोग अपने आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल जाते हैं, जिसकी वजह से तत्काल या सामान्य टिकट बुक करना काफी मुश्किल हो जाता है।
त्योहारों और छुट्टियों के सीजन में जब ट्रेन से कहीं पर सफर करना होता है उस दौरान यह समस्या और भी बड़ी बन जाती है। पासवर्ड गलत डालने पर अकाउंट से टिकट बुक नहीं हो पाता है। अगर आप भी अपना आईआरसीटीसी अकाउंट का पासवर्ड भूल चुके हैं तो घबराने की जरूरत नहीं है, क्योंकि आईआरसीटीसी पासवर्ड रिसेट करने की प्रक्रिया को काफी आसान और सुरक्षित है।