Important Numbers For Woman Safety: अगर आप रात के समय अकेले यात्रा कर रही हैं तो अपने मोबाइल में ये चार नंबर अवश्य सेव कर लें। ये नंबर मुसीबत के समय आपके काम आएंगे।
विज्ञापन
1 of 5
घर से निकलने से पहले ही मोबाइल में सेव करें ये नंबर
- फोटो : Adobe stock
Important Numbers For Woman Safety: आज के समय में महिलाओं का अकेले या देर रात सफर करना आम बात हो गई है। नौकरी, पढ़ाई या निजी कारणों से कई बार महिलाओं को रात में बस से यात्रा करनी पड़ती है। हालांकि सरकार और प्रशासन सुरक्षा को लेकर लगातार कदम उठा रहे हैं, लेकिन फिर भी सतर्क रहना बेहद जरूरी है।
खासतौर पर अगर बात करें बस यात्रा कि तो रात के समय बस यात्रा के दौरान किसी भी आपात स्थिति में तुरंत मदद मिल सके, इसके लिए कुछ जरूरी हेल्पलाइन नंबर पहले से मोबाइल में सेव होना बहुत जरूरी है। कई बार घबराहट या नेटवर्क की समस्या के कारण सही समय पर नंबर ढूंढना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में अगर जरूरी नंबर पहले से सेव हों, तो समय रहते मदद मिल सकती है।
इसी के चलते आज हम आपको बताएंगे ऐसे ही अहम नंबरों के बारे में, जिन्हें हर महिला को रात में बस यात्रा से पहले अपने फोन में जरूर सेव कर लेना चाहिए। ये नंबर आपके कभी भी काम आ सकते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
रात में अकेले यात्रा करने से पहले मोबाइल में ये नंबर जरूर सेव करें
- फोटो : अमर उजाला
1. इमरजेंसी नंबर – 112
ये भारत का ऑल-इन-वन इमरजेंसी नंबर है। पुलिस, एंबुलेंस या फायर ब्रिगेड की जरूरत होने पर तुरंत कॉल कर सकते हैं। इस नंबर को तो अपने मरजेंसी डायल में हमेशा सेव करके रखें। ऐसा करने पर अगर आप किसी मुसीबत में होंगी तो एक क्लिक पर सीधा आपकी कॉल पुलिस विभाग को लग जाएगी। ये अपने आप आपकी लोकेशन भी ट्रेस कर लेते हैं।
विज्ञापन
3 of 5
रात में अकेले यात्रा करने से पहले मोबाइल में ये नंबर जरूर सेव करें
- फोटो : AdobeStock
2. महिला पुलिस हेल्पलाइन – 1090 और 1091
महिला पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1091 और 1090 पूरे देश के लिए 24 घंटे उपलब्ध रहते हैं। महिलाओं से जुड़ी किसी भी परेशानी या खतरे की स्थिति में सीधे महिला पुलिस से संपर्क किया जा सकता है। आप किसी भी मुसीबत के समय इस नंबर पर कॉल लगा सकती हैं।
4 of 5
रात में अकेले यात्रा करने से पहले मोबाइल में ये नंबर जरूर सेव करें
- फोटो : Adobe
3. महिला हेल्पलाइन – 181
देशभर में 181 नंबर महिला सहायता के लिए काम करता है। बस यात्रा के दौरान किसी भी तरह की असुविधा होने पर ये नंबर मददगार साबित होता है। इस महिला हेल्पलाइन का उद्देश्य हिंसा से प्रभावित महिलाओं को 24 घंटे सहायता और आपातकालीन प्रतिक्रिया प्रदान करना है। ये नंबर भी पूरी तरह से टोल फ्री है।
रात में अकेले यात्रा करने से पहले मोबाइल में ये नंबर जरूर सेव करें
- फोटो : Adobe Stock
4. एंबुलेंस सेवा – 108
देशभर में आपको कहीं भी एंबुलेंस की जरूरत हो, तो आप 108 डायल कर सकते हैं। ये जरूरी नहीं है कि एंबुलेंस सेवा का नंबर आप अपने लिए ही डायल करें। अगर आपको लग रहा है कि कहीं आपातकाल स्थिति है, तो भी आप ये नंबर डायल कर सकती हैं।