Economy Meals At Station: भारतीय रेलवे रोजाना एक बड़ी संख्या में यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने का काम करती है। ट्रेन में जनरल कोच से लेकर फर्स्ट क्लास एसी कोच की सुविधाएं होती हैं और लोग अपनी जरूरत के हिसाब से इनमें यात्रा करते हैं। वहीं, रेलवे द्वारा समय-समय पर कई ऐसी चीजें की जाती हैं, जो यात्रियों को पहले से अधिक सुविधा प्रदान करती है। जैसे- इस बार भारतीय रेलवे द्वारा देश के 64 स्टेशनों पर जनरल कोच से सफर करने वाले यात्रियों के लिए सस्ते खाने और पीने के पानी का इंतजाम उनके कोच के सामने ही किया गया है। तो चलिए बिना देर किए इस सुविधा के बारे में जानते हैं। अगली स्लाइड्स में आप इस बारे में जान सकते हैं...