फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Wheat Flour Adulteration: कहीं आप जो रोटियां खा रहे वह मिलावटी आटे की तो नहीं? ऐसे करें पहचान

Mon, 31 Jul 2023 05:10 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
wheat flour - फोटो : iStock
Wheat Flour Adulteration: इन दिनों बाजार में कई खाद्य सामग्रियों में मिलावट को अंजाम दिया जा रहा है। ऐसे में आप बाजार से जो भी चीज खरीद रहे हैं। उसकी परख जरूर करनी चाहिए। इन मिलावटी चीजों को खाने से आपके स्वास्थ्य के ऊपर कई तरह के नकारात्मक असर पड़ सकते हैं। वहीं क्या आपको इस बारे में पता है कि इन दिनों बाजार में मिलावटी आटे को खूब तेजी से बेचा जा रहा है। हम सभी लोग आटे से बनी रोटियों को काफी चाव के साथ खाते हैं। वहीं इन मिलावटी आटे से बनी रोटियों का सेवन करने से शरीर में कई गंभीर बीमारियां जन्म ले सकती हैं। ऐसे में आपको बाजार से आटे को खरीदने से पहले सावधान हो जाने की जरूरत है। इसी कड़ी में आज हम आपको उन तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी मदद से आप आसानी से मिलावटी आटे के बारे में पता कर सकते हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
wheat flour - फोटो : iStock
आटा मिलावटी है या नहीं इस बारे में पता करने का तरीका काफी आसान है। इसमें आपको किसी भी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। अक्सर देखने को मिलता है कि कई मिलावट खोर आटे में चॉक पाउडर को मिलाकर बेचते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
wheat flour - फोटो : iStock
इस बारे में पता करने के लिए आपको टेस्ट ट्यूब लेना है। इसके बाद आपको उसमें आटे के साथ हाइड्रोक्लोरिक एसिड मिलाना है। इस प्रक्रिया की मदद से आपको पता चल जाएगा कि आटे में मिलावट की गई है या नहीं।

ITR Filing Last Date: आज है आखिरी तारीख, नहीं दाखिल किया आईटीआर, तो भरना पड़ेगा बड़ा जुर्माना

4 of 5
wheat flour - फोटो : iStock
आप एक गिलास पानी लेकर भी आटे में मिलावट के बारे में पता कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक गिलास पानी में आधा चम्मच आटा डालना है। अगर पानी में आटे के अलावा कुछ और तैरता हुआ दिखाई देता है। ऐसे में इस बात की बड़ी संभावना है कि आटे में मिलावट को अंजाम दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
wheat flour - फोटो : iStock
बाजार में आटे को खरीदते समय उसको देखकर भी मिलावट के बारे में जाना जा सकता है। अगर आटा दिखने में साफ नहीं है। ऐसे में समझ जाइए कि आटे में मिलावट को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें