Flight fares rise before diwali: दिवाली और छठ पूजा आने में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं। इस बीच फ्लाइट टिकट की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। 10 से लेकर 20 अक्तूबर के बीच विभिन्न शहरों के फ्लाइट किराये में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। इस दौरान देश के बाकी शहरों से भोपाल आने वाली फ्लाइट के किराये में इजाफा हुआ है। इसके अलावा हैदराबाद, पुणे, बैंगलुरु और मुंबई जैसे प्रमुख शहरों से वापसी के फ्लाइट टिकट के किराये में भी बढ़ोतरी हुई है।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो आम दिनों की तुलना में किराया 50 फीसदी बढ़ गया है। त्योहार जैसे जैसे नजदीक आते हैं वैसे ही फ्लाइट टिकट की मांग काफी बढ़ जाती है। इस कारण फ्लाइट टिकट की कीमतों में इजाफा देखने को मिलता है।