फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Festive Special Train: दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने का बना रहे हैं प्लान, तो रेलवे चला रही ये स्पेशल ट्रेनें

Mon, 10 Oct 2022 03:06 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
Festival Special Train: दिवाली और छठ पूजा को आने में अब बस कुछ ही दिन बचे हैं। ऐसे में त्योहारों के इस अवसर पर घर जाने के लिए कई लोग काफी पहले ही ट्रेनों में अपनी टिकट की बुकिंग करा लेते हैं। इस कारण ट्रेन में कंफर्म सीट को बुक कराना काफी मुश्किल काम हो जाता है। दिवाली और छठ पूजा के दौरान पूर्वांचल, बिहार और झारखंड की ओर जाने वाली गाड़ियों में काफी भीड़ हो जाती है। हालांकि, त्योहारों के सीजन में इस भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे कई विशेष ट्रेनों का संचालन करती है। अगर आप भी दिवाली और छठ पूजा पर घर जाने का प्लान बना रहे हैं। ऐसे में आज हम आपको कुछ स्पेशल ट्रेनों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें दिवाली और छठ पूजा पर होने वाली भीड़ को देखते हुए चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनके बारे में विस्तार से - 
विज्ञापन

2 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
त्योहारों के समय होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए दो जोड़ी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन 18 अक्तूबर से शुरू किया जा रहा है। इनमें आनंद विहार टर्मिनल-जोगबनी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन और नई दिल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा।
विज्ञापन

3 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
ट्रेन नंबर 04010 जोगबनी साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन हर मंगलवार को 18 अक्तूबर से 8 नवंबर के बीच चलेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04009 जोगबनी से आनंद विहार पूजा स्पेशल ट्रेन हर गुरुवार को 20 अक्तूबर से 10 नवंबर के बीच चार बार चलेगी। 

4 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
वहीं ट्रेन नंबर 04040 नई दिल्ली से बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन 18 अक्तूबर से 11 नवंबर के बीच हर मंगलवार और शुक्रवार को रवाना होगी। वहीं वापसी में ट्रेन नंबर 04039 बरौनी स्टेशन से नई दिल्ली के लिए ये स्पेशल ट्रेन 19 अक्तूबर से 12 नवंबर तक हर बुधवार और शनिवार को चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Indian Railways - फोटो : Istock
नई दिल्ली-बरौनी पूजा स्पेशल ट्रेन शाम के वक्त नई दिल्ली से 7:25 पर चलेगी। ये ट्रेन मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, गोरखपुर, सिवान, छपरा, हाजीपुर होते हुए शाम चार बजे तक बरौनी पहुंचेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें