Bike Buying Guide: दिवाली आने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। दिवाली के मौके पर अक्सर लोग नई चीजों की खरीदारी करते हैं। इन्हीं चीजों में एक है बाइक। धनतेरस और दिवाली के मौके पर बाइक की खूब बिक्री होती है। अगर आप भी इस दिवाली पर नई बाइक खरीदने जा रहे हैं तो आपको कुछ बातों के बारे में जरूर जान लेना चाहिए। सिर्फ चमकदार बॉडी, स्पोर्टी डिजाइन या कंपनी का नाम देखकर बाइक खरीदना कोई समझदारी नहीं है।
एक सही बाइक आपके लिए वह होती है जो आपकी जरूरत, बजट और राइडिंग स्टाइल इन तीनों चीजों से मेल खाए। इन दिनों मार्केट में कई सेगमेंट में बाइकें मौजूद हैं, जिन्हें देखने के बाद हम कई बार कंफ्यूज हो जाते हैं कि कौन सी बाइक खरीदनी सही रहेगी। अगर आप दिवाली के मौके पर बाइक खरीदने जा रहे हैं, तो उनमें कुछ चीजों को जरूर चेक करना चाहिए। आइए जानते हैं -