फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fastag Extra Deduction: टोल पर Fastag से दो बार कट गए पैसे? ऐसे मिलेगा आपका रिफंड, जान लें पूरा तरीका

Fri, 21 Aug 2026 04:20 PM IST
दीक्षा पाठक यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला

सार

Fastag: अगर Fastag से तय रकम से ज्यादा पैसे कट गए हैं या एक ही टोल ट्रांजैक्शन का दो बार भुगतान हो गया है, तो शिकायत करके रिफंड लिया जा सकता है। इसके लिए कुछ जरूरी जानकारी और ट्रांजैक्शन डिटेल संभालकर रखना बेहद जरूरी है।
 
विज्ञापन
1 of 5
Fastag ने काट लिए एक्स्ट्रा पैसे? - फोटो : AI
एक्सप्रेसवे पर सफर करने वालों के लिए Fastag ने टोल भुगतान काफी आसान कर दिया है। गाड़ी को टोल प्लाजा पर रोककर नकद भुगतान करने की जरूरत नहीं पड़ती और रकम सीधे Fastag से कट जाती है। हालांकि, कई बार तकनीकी गड़बड़ी या दूसरी वजहों से तय शुल्क से ज्यादा पैसे कटने की समस्या सामने आ सकती है। कुछ मामलों में एक ही ट्रांजैक्शन के लिए दो बार रकम भी कट जाती है। ऐसी स्थिति में परेशान होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शिकायत के बाद रकम वापस मिल सकती है।
विज्ञापन

2 of 5
Toll plaza - फोटो : Adobe Stock
सबसे पहले ये जानकारी करें तैयार
Fastag से गलत रकम कटने पर शिकायत करने से पहले जरूरी डिटेल अपने पास रखें। इसमें गाड़ी का नंबर, Fastag ID, संबंधित टोल प्लाजा का नाम, तारीख और ट्रांजैक्शन का समय शामिल है। इसके साथ बैंक से आया मैसेज और ट्रांजैक्शन ID भी संभालकर रखें। शिकायत के समय यही जानकारी काफी काम आती है।
विज्ञापन

3 of 5
fastag pass - फोटो : Adobe stock
NHAI की हेल्पलाइन पर करें शिकायत
अगर Fastag से ज्यादा पैसे कट गए हैं, तो NHAI की टोल-फ्री हेल्पलाइन 1033 पर शिकायत की जा सकती है। फोन करते समय अपनी समस्या साफ-साफ बताएं और जरूरत पड़ने पर संबंधित ट्रांजैक्शन की पूरी जानकारी दें। इससे शिकायत की जांच करने में आसानी होती है।

4 of 5
fastag pass - फोटो : Adobe stock
ईमेल का भी है विकल्प
ऐसे मामलों में IHMCL यानी Indian Highways Management Company Limited के ईमेल के जरिए भी शिकायत भेजी जा सकती है। ईमेल में गाड़ी, Fastag और ट्रांजैक्शन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी विस्तार से देना जरूरी है, ताकि मामले की जांच सही तरीके से हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toll plaza - फोटो : Adobe Stock
बैंक या ऐप से भी उठाएं मामला
अगर आपका Fastag किसी बैंक या ऐप से लिंक है, तो उसके Help या Support सेक्शन में जाकर भी शिकायत दर्ज की जा सकती है। यहां पूरी जानकारी देने के साथ गलत कटौती की शिकायत और रिफंड की मांग करनी होगी।

कितने समय में वापस आएगा पैसा?
शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच की जाती है। अगर जांच में पाया जाता है कि रकम गलत तरीके से काटी गई है, तो रिफंड की प्रक्रिया शुरू कर दी जाती है। इस पूरी प्रक्रिया में 48 घंटे से लेकर 7 दिन तक का समय लग सकता है।

Price Products: 99, 199 और 999 ही क्यों लिखते हैं कंपनियां? एक रुपये का ये खेल समझिए

Air Travel: प्रेग्नेंट महिलाओं के लिए फ्लाइट का सफर कब हो सकता है खतरनाक? जानें किस हफ्ते से बरतें सावधानी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें