फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan Yojana: क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी ले सकते हैं 18वीं किस्त का लाभ? जानिए नियम

Wed, 21 Aug 2024 12:37 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
PM Kisan Samman Nidhi Yojana: देश में आज भी ऐसे गरीब किसानों की संख्या काफी अधिक है, जिन्हें अपने जीवन में गुजर बसर करने में कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में इन किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि नामक एक शानदार स्कीम का संचालन कर रही है। इस योजना के अंतर्गत भारत सरकार हर साल देश के गरीब किसानों को 6 हजार रुपये प्रदान करती है। 6 हजार रुपये की इस राशि को केंद्र सरकार द्वारा हर साल तीन किस्तों के रूप में जारी किया जाता है। प्रत्येक किस्त के अंतर्गत दो हजार रुपये की राशि डीबीटी के माध्यम से किसानों के खाते में भेजी जाती है। हर किस्त को चार महीनों के अंतराल पर जारी किया जाता है। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की अब तक 17 किस्तें जारी हो चुकी हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
देश में कई किसानों का अक्सर ये सवाल रहता है कि क्या दूसरों की जमीन पर खेती करने वाले किसान भी इस योजना का लाभ ले सकते हैं? आपको इस बारे में पता होना चाहिए कि पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उसी को मिलता है, जिसके नाम पर जमीन रजिस्टर्ड है। 
विज्ञापन

3 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
अगर कोई व्यक्ति किसी दूसरे की जमीन पर खेती कर रहा है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस कारण दूसरों की जमीन पर खेती करने वाला किसान इस योजना का लाभ नहीं ले सकता है। 

4 of 5
kisan new - फोटो : Freepik
जून महीने में वाराणासी में आयोजित एक खास कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 17वीं किस्त को जारी किया था। 17वीं किस्त का लाभ मिलने के बाद से कई किसान अब 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
kisan rupees new - फोटो : istock
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भारत सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 18वीं किस्त को आने वाले अक्तूबर महीने में जारी कर सकती है। गौर करने वाली बात है कि सरकार ने 18वीं किस्त के पैसों को जारी करने को लेकर किसी प्रकार का कोई आधिकारिक एलान नहीं किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें