फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayushman Card: नियम जानना जरूरी, जानें किन लोगों का नहीं बन सकता आयुष्मान कार्ड

Wed, 19 Mar 2025 01:58 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Who is Not Eligible For Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना को केंद्र सरकार चलाती है और अगर आप इस योजना के लिए पात्र हैं तो आप इस योजना के तहत मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं, लेकिन कई लोग इस योजना के लिए अपात्र भी होते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
Ayushman Bharat Yojana: राज्य सरकारें हों या फिर केंद्र सरकार वे कई तरह की योजनाओं के जरिए उन लोगों तक लाभ पहुंचाने की कोशिश करते हैं, जो असल में इन योजनाओं के लिए पात्र हैं। इनमें अलग-अलग तरह की योजनाएं शामिल होती हैं और जो लोग शहरी या ग्रामीण इलाकों में रहते हैं उन्हें योजना के अंतर्गत मिलने वाले लाभ दिए जाते हैं।

इसी क्रम में एक योजना आयुष्मान भारत योजना है जिसे केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना के अंतर्गत मुफ्त इलाज का लाभ दिया जाता है। पर क्या आप जानते हैं वे कौन लोग हैं जिन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिल सकता? शायद नहीं, तो आप यहां जान सकते हैं कि लोग इस योजना के लिए पात्र नहीं होते जिनका आयुष्मान कार्ड नहीं बन सकता। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe stock
आयुष्मान कार्ड का फायदा
  • अगर आप आयुष्मान भारत योजना के लिए पात्र हैं तो आप आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं। इस आयुष्मान कार्ड से आप अपने शहर के उस अस्पताल में मुफ्त इलाज करवा सकते हैं, जो इस योजना में पंजीकृत है। इस कार्ड से आप सालाना 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
कैसे बनवाएं आयुष्मान कार्ड?
  • अगर आप आयुष्मान कार्ड बनवाना चाहते हैं तो आप इसे बनवाने के लिए अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जा सकते हैं
  • यहां पर आपको संबंधित अधिकारी से मिलना होता है जो आपकी पात्रता और दस्तावेज चेक करते हैं
  • फिर सबकुछ सही पाए जाने के बाद आपका आवेदन कर दिया जाता है
  • इसके बाद आप अपना आयुष्मान कार्ड डाउनलोड करके मुफ्त इलाज का लाभ ले सकते हैं

4 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
इन लोगों का बन सकता है आयुष्मान कार्ड
  • आप दिहाड़ी मजदूरी करते हैं
  • अगर आप असंगठित क्षेत्र में काम करते हैं
  • अगर आप निराश्रित या फिर आदिवासी हैं
  • अगर आपके परिवार में कोई दिव्यांग है
  • अगर आप ग्रामीण क्षेत्र में रहते हैं
  • जो लोग अनुसूचित जाति या जनजाति से आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए कौन पात्र नहीं है? - फोटो : Adobe Stock
ये लोग नहीं बनवा सकते आयुष्मान कार्ड
  • अगर आपके पास अपना वाहन है
  • अगर आप टैक्स भरते हैं यानी करदाता हैं
  • अगर आप आर्थिक रूप से संपन्न हैं
  • अगर आप सरकारी कर्मचारी हैं यानी सरकारी नौकरी करते हैं
  • अगर आप संगठित क्षेत्र में काम करते हैं 
  • अगर आपका पीएफ कटता है और ईएसआईसी का भी लाभ मिलता है, तो आप आयुष्मान कार्ड बनवाने के लिए पात्र नहीं होते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें