फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Evm Machine: कितना जानते हैं आप ईवीएम की उस चिप के बारे में, जिससे धांधली संभव नहीं! यहां जानें

Thu, 10 Feb 2022 12:43 PM IST
ज्योति मेहरा यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कैसे काम करती है ईवीएम मशीन - फोटो : i stock
देश में चुनाव का मौसम आज से दस्तक दे चुका है। आज उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पहले चरण का मतदान हो रहा है। उत्तर प्रदेश के 11 जिलों की 58 विधानसभा सीटों पर आज मतदान हो रहा है। वहीं आने वाले कुछ दिनों में कुल पांच राज्यों में चुनाव होने हैं। ऐसे में कई उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद होने वाली है। चुनाव में सबसे अहम किसी का रोल होता है, तो वो है ईवीएम मशीन, जिसे वोट देने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। कई बार इसके लेकर राजनीतिक पार्टियों ने आरोप प्रत्यारोप करके मुद्दा बनाने की कोशिश की है। ऐसे में कई लोगों के मन में ईवीएम मशीन को लेकर संदेह रहता है। वहीं कई लोगों का मानना होता है कि इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी भी की जाती है। जिससे चुनाव के नतीजों में बदलाव हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको इसके बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आपके मन का संदेह दूर हो सकता है। 
विज्ञापन

2 of 5
कैसे काम करती है ईवीएम मशीन - फोटो : i stock
कैसे काम करती है ईवीएम मशीन
  • आपको जानकारी होनी चाहिए कि वोट देने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली ईवीएम मशीन में एक माइक्रोचिप का इस्तेमाल किया जाता है। इसे मास्क्ड चिप कहा जाता है। इस चिप में खास बात ये है, कि इससे उम्मीदवार का एक बार क्रम तय होता है और इसके बाद इसमें किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया जा सकता है। इस चिप को ना तो पढ़ा जा सकता है और न ही ओवरराइट किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
कैसे काम करती है ईवीएम मशीन - फोटो : i stock
  • इससे ऐसा संभव नहीं है कि पहले ही कुछ वोटों के लिए एक विशेष उम्मीदवार के लिए क्रम सेट कर दिया जाए, ताकि कोई भी बटन दबाने पर वोट सेट जगह पर ही जाए। इसलिए एक बार सेट होने के बाद इसे चेंज नहीं किया जा सकता है।

4 of 5
कैसे काम करती है ईवीएम मशीन - फोटो : i stock
  • दरअसल, ईवीएम पूरी तरह से एक अलग मशीनें होती हैं। इसे न तो किसी भी नेटवर्क से दूरचालित रूप में पहुंचा जा सकता है और ना ही किसी बाहरी या दूसरे उपकरण से जोड़ा जा सकता है। इन मशीनों में किसी भी ऑपरेटिंग सिस्टम का उपयोग नहीं होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कैसे काम करती है ईवीएम मशीन - फोटो : i stock
  • जब आप एक बार बटन दबा देता है तो मशीन काम करना बंद कर देती है, जिसके बाद फिर से ईवीएम के दूसरे हिस्से से इसे चालू किया जाता है। इससे ये होता है कि एक व्यक्ति केवल एक बार ही बटन दबा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें